Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • लोगों की पहली पसंद हैं ये 6 दमदार SUV कारें, बेहतरीन फीचर्स के साथ अच्छी रोड प्रेजेंस, लिस्ट में Defender भी शामिल

लोगों की पहली पसंद हैं ये 6 दमदार SUV कारें, बेहतरीन फीचर्स के साथ अच्छी रोड प्रेजेंस, लिस्ट में Defender भी शामिल

Best and famous SUV cars: SUV कारों का क्रेज आज से नहीं बल्कि, पिछले दशकों से लोगों में है. कुछ एसयूवी कारें भारत में इतनी लोकप्रिय हैं कि हर कोई इन्हें लेना चाहते हैं. भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में फॉर्च्यूनर, इन्नोवा और टोयोटा वेलफायर आदि जैसी कारों को भारत में काफी पसंद किया जाता है.

आज हम इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसी कारों के बारे में बताएंगे, जो न केवल फीचर्स और परफॉर्मेंस में बेहतरीन हैं बल्कि, इनकी रोड प्रेजेंस भी काफी अच्छी हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं इन कारों के बारे में. 

Last Updated: April 12, 2026 | 7:39 PM IST
Fortuner - Photo Gallery
1/6

Fortuner

फॉर्च्यूनर एसयूवी के तौर पर लोगों की पहली पसंद मानी जाती है. बहुत से लोगों का सपना होता है कि वे इस कार को खरीदें. फॉर्च्यूनर की रोड प्रेजेंस अच्छी होने के साथ ही यह साइज और फीचर्स में भी काफी दमदार मानी जाती है.

Innova - Photo Gallery
2/6

Innova

अगर आप एक दमदार एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में इन्नोवा कार ले सकते हैं. यह कार पिछले काफी समय से मार्केट में अपना दबदबा बनाए हुए है. इस कार में आपको सेफ्टी के तौर पर भी कई फीचर्स मिलते हैं.

Toyota Vellfire - Photo Gallery
3/6

Toyota Vellfire

टोयोटा वेलफायर एक प्रीमियम और लग्जरी कार है, जो अच्छी सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है. इस कार की रोड प्रेजेंस काफी दमदार है साथ ही इसमें कई लग्जरी फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं. हालांकि, इसकी कीमत अन्य कारों के मुकाबले ज्यादा है.

Defender - Photo Gallery
4/6

Defender

युवाओं में डिफेंडर का काफी क्रेज है. यह एक बड़े साइज की रफ एंड टफ एसयूवी कार है, जो अपने लुक्स और मजबूती के दमपर धड़ल्ले से बिकती है. इस कार में आपको बेहतरीन फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस मिलती है

Mahindra Scorpio - Photo Gallery
5/6

Mahindra Scorpio

अगर आप एक एसयूवी कार लेकर अपना सपना पूरा करना चाहते हैं तो ऐसे में स्कॉर्पियो आपके लिए बेस्ट रह सकती है. इस कार को एक बड़ी और शानदार एसयूवी कार माना जाता है, जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है.

Tata Safari - Photo Gallery
6/6

Tata Safari

अगर आप एक मजबूत और 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में टाटा सफारी काफी बेहतरीन रहने वाली है. इसकी रोड प्रेजेंस इस सेगमेंट में आने वाली अन्य कारों से काफी अच्छी है.

More News