0
Best Breakfast For Gut Health: अक्सर लोग सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी पीने से करते है क्योंकि यह चीजें उनके लिए आरामदायक और सुविधाजनक होती है, लेकिन जो चीजें हमारे लिए सुविधाजनक है जरूरी नहीं की वह पेट के लिए भी ठीक हो. हार्वर्ड से पढ़े AIIMS के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी के अनुसार, नाश्ता पूरे दिन पाचन, एनर्जी और भूख कंट्रोल में एक शांत लेकिन अहम भूमिका निभाता है. हाल ही में उन्होंने प्रोटीन की क्वालिटी, पेट पर असर और पेट को कितनी देर तक भरा रखते हैं, इस आधार पर पॉपुलर नाश्ते की चीज़ों को रेट किया. उनके सुझाव ट्रेंड्स पर कम और इस बात पर ज़्यादा फोकस करते हैं कि असल में लंबे समय तक पेट की सेहत के लिए क्या अच्छा है.