Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Convertible Car के शौकीनों के लिए बेस्ट रहेंगी ये कारें, मिलेंगे लग्जरी फीचर्स, कीमत 1 से 4 करोड़ के बीच

Convertible Car के शौकीनों के लिए बेस्ट रहेंगी ये कारें, मिलेंगे लग्जरी फीचर्स, कीमत 1 से 4 करोड़ के बीच

Best Convertible Cars: भारत में ही नहीं बल्कि, पूरी दुनिया में कन्वर्टिबल कारों का काफी क्रेज है. कन्वर्टिबल कारें ऐसी कारें होती हैं, जिनकी पूरी छत खुल जाती है. छत खुलने का मतलब सनरूफ नहीं बल्कि, कार के ऊपर का पूरा हिस्सा खुल जाता है. यह कारें सामान्य कारों के मुकाबले काफी महंगी आती हैं.

हालांकि, यह फीचर आपको केवल लग्जरी कारों में ही देखने के लिए मिलता है. यही कारण है कि भारत में इसकी खासी डिमांड है. चलिए जानते हैं भारत में आने वाली कुछ कन्वर्टिबल कारें और उनकी कीमत. 

Last Updated: March 31, 2026 | 6:24 PM IST
BMW Z4 - Photo Gallery
1/6

BMW Z4

BMW Z4 भारत में आने वाली एक लग्जरी कन्वर्टिबल कार है, जिसमें केवल कार की छत खुलने का ही ऑप्शन नहीं बल्कि, कई सेफ्टी फीचर्स और एक अच्छी-खासी टॉप स्पीड भी देखी जाती है. इस कार की कीमत 90 से 95 लाख रुपये एक्सशोरूम है.

MINI Cooper S Convertible - Photo Gallery
2/6

MINI Cooper S Convertible

MINI Cooper S Convertible 2.0 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली MINI Cooper S Convertible एक शानदार कन्वर्टिबल कार है. यह एक छोटे साइज की कार है, जिसकी पूरी छत आसानी से खुल जाती है.

Mercedes-Benz AMG SL - Photo Gallery
3/6

Mercedes-Benz AMG SL

अगर आप कन्वर्टिबल कारों के शौकीन हैं तो ऐसे में Mercedes-Benz AMG SL को ले सकते हैं. इस कार में आपको सभी जरूरी फीचर्स और एक बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने के लिए मिलती है. कार का लुक भी काफी जबरदस्त है.

Mercedes-Benz CLE Cabriolet - Photo Gallery
4/6

Mercedes-Benz CLE Cabriolet

यह एक बेहतरीन लुक्स वाली कन्वर्टिबल कार है, जो साल 2024 में लॉन्च की गई थी. Mercedes-Benz CLE Cabriolet में आपको केवल 2 ही दरवाजे मिलते हैं और यह एक स्पोर्ट्स कार का लुक देती है.

Lamborghini Huracan EVO - Photo Gallery
5/6

Lamborghini Huracan EVO

Lamborghini Huracan EVO का भारत में काफी क्रेज रहता है. यह एक 5.2 लीटर की नैचुरली एस्पिरेटेड V10 इंजन के साथ आती है. यह कन्वर्टिबल होने के साथ ही मात्र 2.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है.

BMW M2 - Photo Gallery
6/6

BMW M2

BMW M2 एक कूप और कन्वर्टिबल कार है, जो अन्य कारों के मुकाबले कीमत में किफायती होने के साथ-साथ फीचर्स में भी किफायती मानी जाती है. अगर आप कन्वर्टिबल कार के शौकीन हैं तो इस कार को ले सकते हैं.

More News