डीजल इंजन में दमदार Fuel Efficiency के साथ 25 kmpl का माइलेज देती हैं ये 8 कारें, जानें कौन सी गाड़ी देती है कितना माइलेज
Best Mileage Cars: कार से चलने का मजा तभी आता है, जब आपको कम पेट्रोल में एक अच्छी माइेलेज मिले. बहुत से लोग पेट्रोल में माइलेज नहीं मिलने की वजह से डीजल कारों पर शिफ्ट करते हैं. हालांकि, ऐसी कई डीजल कारें हैं, जो आपको 25 से ज्यादा की भी माइलेज दे सकती हैं. हम आपको कुछ ऐसी कारों के बारे में बताएंगे जिनसे आप 25 से ज्यादा की एक दमदार माइलेज निकाल सकते हैं. चलिए जानते हैं डीजल में ऐसी कुछ कारों के बारे में जो आपको 25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती हैं.
मारुति अर्टिगा
अगर आप डीजल में एक अच्छी माइलेज कार लेना चाहते हैं तो अर्टिगा आपके लिए पर्फेक्ट हो सकती है. डीजल में इस कार का माइलेज आपको 25.47 kmpl तक मिल सकता है. इसके अलावा सीएनजी में यह गाड़ी और ज्यादा माइलेज दे सकती है.
स्विफ्ट डिजायर
अगर आप स्विफ्ट डिजायर का डीजल वैरिएंट लेते हैं तो इस कार में आपको 28.4 kmpl तक का माइलेज देखने के लिए मिल सकता है. हालांकि, डिजायर का पेट्रोल वैरिएंट भी आपको अच्छा माइलेज निकालकर दे सकता है.
मारुति S Cross
मारुति की S Cross एक सॉलिड बिल्ड क्वालिटी के साथ आने वाली कार है, जो आपको 23 से लेकर 25 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है. हाइवे पर आप इस कार से 25 से ज्यादा का भी माइलेज ले सकते हैं.
हॉन्डा सिटी
अगर आप एक अच्छी और दमदार कार लेना चाहते हैं, जो माइलेज के मामले में भी किसी से कम न हो. तो ऐसे में आप हॉन्डा सिटी लेना समझदारीभरा काम हो सकता है. यह कार डीजल में आपको 20 से 25 के बीच का माइलेज दे सकती है. हाइवे पर आप इससे 26 से 29 का भी माइलेज ले सकते हैं.
मारुति सीआज
मारुति सीआज 1.3 लीटर के डीजल इंजन के साथ आती है. इस कार के डीजल वैरिएंट से आप 28 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज आसानी से निकाल सकते हैं. यह कार अपने सेगमेंट की काफी फ्यूल एफिशिएंट मानी जाती है.
ग्रैंड i10 NIOS
ग्रैंड i10 NIOS 1186 cc में आती है, जो आपको 75 PS की पावर देने के साथ ही 190 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. इस कार के डीजल इंजन के साथ आप 25 से 30 का माइलेज आसानी से निकाल सकते हैं.
टाटा सिएरा
टाटा सिएरा एक नई और किफायती कार है, जो डीजल इंजन में आपको 29.9 kmpl का माइलेज निकालकर दे सकती है. सिएरा अपने सेगमेंट में आने वाली एक फ्यूल एफिशिएंट कार हो सकती है.
टाटा नेक्सन
टाटा नेक्सन भी डीजल में आपको एक अच्छी माइलेज निकालकर दे सकती है. इस कार से आप 24 08 kmpl की माइलेज निकाल सकते हैं. इस कार के डीजल इंजन को अच्छी तरह ड्राइव करने पर आप इससे 25-26 का भी माइलेज ले सकते हैं.