Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 15 लाख से कम कीमत में बेस्ट रहेंगी ये 7 फैमिली कार, फीचर्स से लेकर माइलेज तक में हैं किफायती

15 लाख से कम कीमत में बेस्ट रहेंगी ये 7 फैमिली कार, फीचर्स से लेकर माइलेज तक में हैं किफायती

best family cars: वैसे तो भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कारों की भरमार हैं. आप चाहे जिस सेगमेंट की कार ले सकते हैं. सेडान से लेकर लग्जरी कारों तक का कलेक्शन आपको आराम से मिल जाएगा. लेकिन, ज्यादातर लोग हमेशा एक बेस्ड फैमिली कार की तलाश में रहते हैं, जो आपके बजट या जेब पर भी भारी न पडे.

इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी कारों के बारे में बताएंगे, जोस 15 लाख से कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स और माइलेज के साथ आती हैं. चलिए जानते हैं इन फैमिली कारों के बारे में. 

Last Updated: March 22, 2026 | 4:43 PM IST
Honda City - Photo Gallery
1/7

हॉन्डा सिटी

हॉन्डा सिटी दशकों से भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की शान बनी हुई है. अगर आपका बजट 15 लाख रुपये के आसपास है तो से में हॉन्डा सिटी आपके लिए काफी किफायती हो सकती है. इस कार में आपको बेहतरीन लुक्स के साथ ही क्रूज कंट्रोल और ADAS जैसे कई फीचर्स मिलते हैं.

Hyundai Verna - Photo Gallery
2/7

हुंडई वरना

हुंडई वरना सेडान सेगमेंट की बेस्ट कार मानी जाती है. यह आपके लिए एक बेहतरीन फैमिली कार साबित होती है. हुंडई वरना में आपको सेफ्टी से लेकर फीचर्स तक सबकुछ देखने को मिलता है. इस कार में आप लग्जरी और प्रीमियम फीचर्स का भी मजा ले सकते हैं.

Honda Amaze - Photo Gallery
3/7

हॉन्डा अमेज

फैमिली कार के तौर पर हॉन्डा अमेज को लेना एक बेहद शानदार निर्णय होगा. इस कार में आपको जरूरत के सभी फीचर्स मिलने के साथ ही एक अच्छी माइलेज भी मिलती है. इसके साथ ही इस कार में 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं. यह कार आपको 9.5 लाख के आसपास की शुरुआती कीमत पर मिल जाएगी.

Maruti Suzuki Ciaz - Photo Gallery
4/7

मारुति सजुकी सिआज

सेडान कारों की बात आते ही मारुति सजुकी सिआज का नाम जरूर लिया जाता है. अगर आप एक फैमिली कार देख रहे हैं जिसकी कीमत 15 लाख के आसपास है तो ऐसे में सिआज को निश्चिंत होकर ले सकते हैं. यह कार आपको 9.09 लाख से 12.04 लाख रुपये तक मिल सकती है.

Maruti Suzuki Dzire - Photo Gallery
5/7

मारुति सुजुकी डिजायर

फैमिली कार लेने वाले लोगों की पहली पसंद मारुति सुजुकी डिजायर मानी जाती है. इस कार को आप एक अच्छे ड्राइविंग एक्सपीरिएंस और फीचर्स के लिए ले सकते हैं. यह कार आपको 7.77 लाख से लेकर 10.41 लाख रुपये तक देखने के लिए मिल सकती है.

Skoda Slavia - Photo Gallery
6/7

Skoda Slavia

अगर आपका बजट 10 लाख से लेकर 17.99 लाख रुपये है तो आप फैमिली कार के तौर पर एक प्रीमियम सेडान कार घर ला सकते हैं. Skoda Slavia में आपको प्रीमियम और लग्जरी फीचर्स मिलते हैं, जो आपके लिए काफी किफायती साबित होते हैं.

Tata Tigor - Photo Gallery
7/7

टाटा टिगोर

अगर आप एक अच्छी माइलेज वाली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग कार लेना चाहते हैं तो टाटा की टिगोर आपके लिए काफी किफायती हो सकती है. यह कार बिल्ड क्वालिटी में अच्छी होने के साथ ही फीचर्स और परफॉर्मेंस में भी काफी दमदार है.

More News