परफॉर्मेंस के मामले में जबरदस्त हैं ये स्मार्टफोन्स, दमदार बैटरी के साथ मिलते हैं कई फीचर्स, जानें डिटेल
high performing smartphones: आज के दौर में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मार्केट की शान बढ़ा रहे हैं. हर महीने कई नए फोन लॉन्च होते हैं, जो फीचर्स और कैमरा के मामले में काफी दमदार होते हैं. लेकिन, अब लोगों के स्मार्टफोन देखने का नजरिया बदलता जा रहा है. अब स्मार्टफोन्स केवल लुक्स के दम पर नहीं बिकते हैं, बल्कि स्मार्टफोन में एक जबरदस्त परफॉर्मेंस होनी जरूरी है.
देखा जाए तो स्मार्टफोन जबतक अच्छी परफॉर्मेंस और लॉन्ग लास्टिंग बैटरी बैकअप न देता हो तबतक वह आपके लिए किफायती नहीं रहता है. चलिए जानते हैं ऐसे कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में जो अपने सेगमेंट के हाई परफॉर्मिंग माने जाते हैं.
Vivo X300
अगर आपका बजट कम है और एक हाई परफॉर्मिंग मोबाइल फोन लेना चाहते हैं तो Vivo X300 आपके लिए परफेक्ट हो सकता है. इस स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलने के साथ ही साथ 4K 30fps की वीडियो रिकॉर्डिंग भी मिलती है.
realme 16 Pro
realme 16 Pro में आपको MediaTek Dimensity 7300 Max चिपसेट मिलने के साथ ही साथ 7,000 mAh की दमदार बैटरी भी मिलती है. इस स्मार्टफोन की कीमत 31,999 रुपये से शुरु होती है. हालांकि, ज्यादा स्टोरेज पर आपको और ज्यादा खर्चना होगा.
Xiaomi Redmi Note 15 Pro
परफॉर्मेंस के मामले में Xiaomi Redmi Note 15 Pro काफी बेहतरीन माना जाता है. इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 7400 chipset के साथ ही साथ6,580mAh की दमदार बैटरी भी देखने के लिए मिलती है. साथ ही 3200 निट्स पीक की ब्राइटनेस भी मिलती है.
Vivo V60e
Vivo V60e स्मार्टफोन में आपको MediaTek Dimensity 7360 Turbo chipset के साथ ही साथ 120Hz की डिस्प्ले मिलती है, जिसके साथ 6500mAh की एक लॉन्ग लास्टिंग बैटरी भी उपलब्ध कराई जाती है. यह फोन परफॉर्मेंस में काफी अच्छा है.
Samsung Galaxy S23 Ultra 5G
अगर आप कम बजट में सैमसंग का कोई स्मार्टफोन देख रहे हैं, जिसमें फीचर्स के साथ ही साथ परफॉर्मेंस भी अच्छी मिले तो ऐसे में Samsung Galaxy S23 Ultra 5G आपके लिए काफी परफेक्ट हो सकता है.
Vivo X200 Pro
Vivo X200 Pro अपने सेगमेंट का बेस्ट स्मार्टफोन माना जाता है. इसमें आपको MediaTek Dimensity 9400 chipset मिलने के साथ ही साथ 6,000mAh की एक बेहतरीन और पावरफुल बैटरी भी देखने के लिए मिलती है. आप इसे फोटोग्राफी के लिए भी ले सकते हैं.
Oppo Reno15 Pro
Oppo Reno15 Pro को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जाता है. इस फोन में आपको कई किफायती फीचर्स मिलते हैं, जिसे इस्तेमाल करने से आपका फोन और ज्यादा किफायती हो लगने लगता है.