Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • International Women Day पर दिल्ली में घूमने के लिए बेस्ट प्लेस, पत्नी और गर्लफ्रेंड्स के साथ बनाएं प्लान

International Women Day पर दिल्ली में घूमने के लिए बेस्ट प्लेस, पत्नी और गर्लफ्रेंड्स के साथ बनाएं प्लान

International Women’s Day: 8 मार्च को पूरी दुनिया में महिला दिवस मनाया जाएगा. इस दिन महिलाओं के काम और समाज के लिए उनकी भूमिका को सराहा जाता है. साथ ही उनके योगदान के लिए शुक्रिया कहा जाता है. उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरुक कर नए समाज की नींव रखने की कोशिश की जाती है. महिला सशक्तिकरण के लिएभी महिला दिवस एक अहम भूमिका निभाता है. वर्क प्लेस पर महिलाओं को सम्मानित किया जाता है. साथ ही उनके दिन को खास बनाने की कोशिश की जाती है. ऐसे में अगर आप भी इस दिन को खास बनाना चाहते हैं, तो इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आपको अपनी महिला मित्र, गर्लफ्रेंड या पत्नी को दिल्ली की कुछ स्पेशल जगहों पर लेकर जा सकते हैं.

Last Updated: March 7, 2026 | 7:01 PM IST
Lodhi Garden - Photo Gallery
1/6

लोधी गार्डन

आप अपनी महिला मित्र, गर्लफ्रेंड या अपनी पत्नी को लेकर लोधी गार्डन जा सकते हैं. 90 एकड़ में फैले लोधी गार्डन में ऐतिहासिक इमारत, हरियाली, फूल और झील देखने को मिलेगी. ये जगह पिकनिक के लिए बेस्ट है.

Sunder Nursery - Photo Gallery
2/6

सुंदर नर्सरी

दिल्ली की बेस्ट जगहों में सुंदर नर्सरी का नाम भी आता है. यहां आप अपने दोस्तों और पार्टनर के साथ पिकनिक मना सकते हैं. सात ही उनके साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं.

Safdarjung Quila - Photo Gallery
3/6

सफदरजंग किला

आप अपने पार्टनर को लेकर सफदरजंग किला भी जा सकते हैं. ये जगह लोधी गार्डन के पास काफी शांत और साफ सुथरी जगह है. यहां पर लोग दूर-दूर से सैर करने आते हैं.

Khan Market - Photo Gallery
4/6

खान मार्केट

अगर आपके साथ वाली महिलाएं खानने-पीने की शौकीन हैं, तो उन्हें खान मार्केट लेकर जा सकते हैं. यहां आपको अच्छे रेस्टोरेंट, कैफे और क्लब मिल जाएंगे. यहां पर आप उन्हें शॉपिंग भी करा सकते हैं.

Connaught Place - Photo Gallery
5/6

कनॉट प्लेस

अगर इस महिला दिवस पर आप अपनी महिला मित्र को लेकर डेट पर जाना चाहते हैं, तो कनॉट प्लेस भी एक बेस्ट ऑप्शन है. यहां पर आप बेहतरीन और हर तरीके का फूड टेस्ट करने के साथ ही शॉपिंग भी कर सकते हैं.

India Gate - Photo Gallery
6/6

इंडिया गेट

इस दिन आप अपनी पार्टनर या दोस्तों को लेकर इंडिया गेट भी जा सकते हैं. यहां पर शाम को शांत वातावरण मिलता है, जहां वॉक करने से दिमाग को शांति मिलती है. इसके अलावा आप यहां गोलगप्पे और आइसक्रीम का आनंद ले सकते हैं. यहां पर कुछ कैफे भी हैं, जहां आप अपनी पसंद का खाना खा सकते हैं.

More News