दमदार बैटरी और बेहतरीन Fast Charging के साथ आते हैं ये 7 स्मार्टफोन्स, जानें अन्य फीचर्स भी
Fast Charging Smartphones: नई-नई टेक्नोलॉजी आने से स्मार्टफोन्स के बीच भी कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है. यही कारण है कि स्मार्टफोन बाजार में काफी कुछ तेजी से बदल रहा है. स्मार्टफोन्स में अब फास्ट चार्जिंग का भी काफी क्रेज देखा जा रहा है. जल्दी और फास्ट चार्ज होने वाले स्मार्टफोन अब काफी तेजी से बिक रहे हैं. अगर आप भी एक अच्छे और फास्ट चार्जिंग वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़े. इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आपको फास्ट चार्जिंग के लिए कौन सा स्मार्टफोन लेना चाहिए.
iQOO 15
iQOO 15 एक अच्छा और 7000 mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी के साथ आता है. यह स्मार्टफोन कई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और फीचर्स से लैस माना जा रहा है. इस स्मार्टफोन में आपको 100 W फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी देखने के लिए मिल सकती है.
Redmi Note 15 Pro
अगर आप एक अच्छा और फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में Redmi Note 15 Pro को ला सकते हैं. इस स्मार्टफोन में आपको 45W टर्बो चार्जिंग का विकल्प मिलता है, जिसमें आपको 6580mAh silicon-carbon बैटरी भी देखने के लिए मिलती है.
OnePlus 11R 5G
एक अच्छा और फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन लेने के लिए आप OnePlus 11R 5G को बिना किसी संकोच के ले सकते हैं. इस स्मार्टफोन में आपको 5,000 mAh की बैटरी मिलती है, जो 100W SUPERVOOC फास्ट चार्जिग को सपोर्ट करती है.
Vivo X300 Pro
Vivo X300 Pro एक फीचर्स और दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस स्मार्टफोन में आपको कई नई टेक्नोलॉजी मिलती है. इस स्मार्टफोन में आपको 90W वायर्ड फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलती है.
Realme P4 Pro 5G
इस स्मार्टफोन में आपको कई आधुनिक फीचर्स मिलने के साथ ही साथ 80W का अल्ट्रा चार्ज टेक्नोलॉजी यानि फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन देखने के लिए मिलता है. यह स्मार्टफोन 25 मिनट में कुल 50 फीसदी तक चार्ज हो जाता है.
Motorola Edge 50 Pro
Motorola Edge 50 Pro में आपको फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन देखने के लिए मिलता है. इस स्मार्टफोन में आपको 125W टर्पबो पावर वायर्ड चार्जिंग मिलती है, जिसमें आपको 4500mAh बैटरी का भी ऑप्शन मिलता है.
Vivo V70 Elite 5G
इस स्मार्टफोन में आपको 90W का फास्ट चार्जिंग मिलता है. जिसमें आपको 6500mAh की बैटरी मिलती है. जानकारों की मानें तो यह स्मार्टफोन आसानी से और जल्दी चार्ज हो जाता है. इस स्मार्टफोन की पर्फॉमेंस भी अच्छी मानी जाती है.