Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • अच्छी और दमदार बैटरी के साथ आते हैं ये 7 स्मार्टफोन्स, लंबे समय तक रहेगा Battery Backup, जानें इनके फीचर्स और पर्फॉमेंस भी

अच्छी और दमदार बैटरी के साथ आते हैं ये 7 स्मार्टफोन्स, लंबे समय तक रहेगा Battery Backup, जानें इनके फीचर्स और पर्फॉमेंस भी

Smartphones with Big Battery: आजकल स्मार्टफोन्स की बैटरी कम समय तक चलना एक आम समस्या हो गई है. आमतौर पर लोग शिकायत करते हैं कि स्मार्टफोन चार्ज करने के कुछ घंटों के भीतर ही बैटरी डाउन या डेड हो जाती है. हालांकि, कई बार फोन को गलत तरीके से चार्ज करते हैं या फोन का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं, जिससे बैटरी में समस्या आ जाती है. लेकिन, कुछ मामलों में यह स्मार्टफोन की बैटरी बैकअप पर भी निर्भर करता है. अगर आप एक अच्छी और बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लेते हैं तो ऐसे में यह समस्या आपको कम देखने के लिए मिलेगी. चलिए जानते हैं कुछ अच्छे बैटरी बैकअप वाले स्मार्टफोन्स के बारे में. 

Last Updated: February 19, 2026 | 1:47 PM IST
Vivo X300 Pro - Photo Gallery
1/7

Vivo X300 Pro

अगर आप एक लंबे समय तक चलने वाले और अच्छे बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में यह स्मार्टफोन पर्फक्ट ऑप्शन मिल सकता है. इस स्मार्टफोन में आपको 6510 mAh की BlueVolt बैटरी देखने को मिलती है. इसके साथ ही 90W वायर्ड फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी का ऑफ्शन भी मिलता है.

Vivo V70 Elite 5G - Photo Gallery
2/7

Vivo V70 Elite 5G

अगर आप किसी अच्छे बैटरी बैकअप के साथ कोई स्मार्टफोन देख रहे हैं तो ऐसे में बिना किसी संकोच के Vivo V70 Elite 5G को ले सकते हैं. इस स्मार्टफोन में आपको 90W का फास्ट चार्जिंग मिलता है. साथ ही साथ 6500mAh की बैटरी मिलती है, जो एक अच्छी पर्फॉमेंस देने में मदद करता है.

Redmi Note 15 Pro - Photo Gallery
3/7

Redmi Note 15 Pro

फीचर्स के साथ-साथ Redmi Note 15 Pro किसी स्मार्टफोन से कम नहीं हैं. इस स्मार्टफोन में आपको फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन मिलने के साथ ही साथ 45W टर्बो चार्जिंग का विकल्प मिलता है. इसके साथ ही इसमें आपको 6580mAh silicon-carbon बैटरी भी देखने के लिए मिलती है.

Realme P4 Pro 5G - Photo Gallery
4/7

Realme P4 Pro 5G

अगर आप Realme P4 Pro 5G लेना चाहते हैं तो बैटरी बैकअप के मामले में यह स्मार्टफोन बेस्ट हो सकता है. इस स्मार्टफोन में आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है, जो अपने सेगमेंट में एक अच्छी और बड़ी बैटरी मानी जाती है.

iQOO 15 - Photo Gallery
5/7

iQOO 15

अगर आप एक दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में iQOO 15 काफी बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इस स्मार्टफोन में आपको 7000 mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी मिलती है, जो आपको एक लंबा और अच्छा बैटरी बैकअप देता है.

OnePlus 11R 5G - Photo Gallery
6/7

OnePlus 11R 5G

बैटरी के मामले में OnePlus 11R 5G स्मार्टफोन भी किसी से कम नहीं माना जाता है. अगर आप वनप्स का यह स्मार्टफोन लेते हैं तो इसमें आपको 5,000 mAh की बैटरी मिलने के साथ ही साथ एक फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन भी देखने के लिए मिलता है.

Motorola Edge 50 Pro - Photo Gallery
7/7

Motorola Edge 50 Pro

Motorola Edge 60 में आपको HDR10 स्क्रीन मिलती है, जिसमें टर्बो पावर चार्जिंग का ऑप्शन मिलता है. वहीं, बात करें अगर इस स्मार्टफोन की बैटरी की तो इसमें आपको 5,000mAh की बड़ी बैटी देखने के लिए मिलती है.

More News