कम बजट में लेना चाहते हैं बेहतरीन स्पोर्ट्स बाइक? इन 7 बाइकों में मिलेगा जबरदस्त राइडिंग एक्सपीरिएंस
best sports bikes: युवाओं के बीच स्पोर्ट्स बाइकों का क्रेज हमेशा से रहा है. लेकिन, पहले के मुकाबले लोगों के स्पोरट्स बाइक को देखने का नजरिया बदल गया है. पहले लोग स्पोर्ट्स बाइकों में केवल फीचर्स, परफॉमेंस और लुक्स ही देखा करते थे. लेकिन, अब स्पोर्ट्स बाइक में राइडिंग एक्सपीरिएंस अच्छा नहीं हो तो लोग उसे जल्दी से अपनी पसंद नहीं बनाते हैं.
देखा जाए तो लोग स्पोर्ट्स बाइकों को लंबी दूरी तय करने के लिए लेते हैं इसलिए ऐसे में एक अच्छी राइडिंग एक्सपीरिएंस का होना बेहद जरूरी होता है. चलिए जानते हैं भारत में बेस्ट राइडिंग क्वालिटी के साथ आने वाली कुछ बाइकों के बारे में.
TVS Apache RTX 300
TVS Apache RTX 300 अपने सेगमेंट की एक बेहतरीन बाइक है, जो 299 सीसी के लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ आती है. यह बाइक आपको 35.5 bhp की पावर देने के साथ ही साथ 28.5 Nm का टॉर्क जनरेट करके भी देती है. बात करें इसके राइडिंग एक्सपीरिएंस की तो यह बाइक ड्राइविंग में काफी स्मूथ है.
Royal Enfield Himalayan 450
अगर आप 3 लाख के आसपास के बजट में एक बेहतरीन बाइक लेन चाहते हैं तो ऐसे में Royal Enfield Himalayan 450 को ले सकते हैं. यह बाइक आपको एक अच्छा राइडिंग एक्सपीरिएंस देती है, जिसे आप पहाड़ों के साथ-साथ हाइवे पर भी अच्छे से ड्राइव कर सकते हैं.
BMW G 310 GS
BMW G 310 GS एक सदाबहार बाइक है, जिसे लोग स्पोर्ट्स बाइक के तौर पर काफी पसंद करते हैं. इस बाइक में आपको सभी जरूरी फीचर्स मिलने के साथ ही एक अच्छा ड्राइविंग एक्सपीरिएंस भी मिलता है. इस बाइक को आप बिना थकान के ड्राइव कर सकते हैं.
Triumph Scrambler 400 X
Triumph Scrambler 400 Xयुवाओं का काफी आकर्षित करती है. अगर आप ऑफरोडिंग के लिए भी कोई बाइक देख रहे हैं तो यह बाइक आपके लिए सटीक रहने वाली है. इसमें आपको बिना थकान के लंबी दूरी तय कर ने का एक बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरिएंस मिलता है .
Suzuki V-Strom SX
राइडिंग एक्सपीरिएंस के मामले में Suzuki V-Strom SX आपके लिए एक परफेक्ट बाइक हो सकती है. आप इसे ऑफरोडिंग या लंबे टूर के लिए ले सकते हैं. इसमें 19 इंच का फ्रंट व्हील और एक अच्छी ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है.
Hero XPulse 200
आप चाहें तो कम बजट में Hero XPulse 200 को भी ले सकते हैं. इस बाइक में भी अच्छी ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है, जो इसे एक बेहतरीन लुक्स देने के साथ-साथ राइडिंग एक्सपीरिएंस को भी बेहतर बनाती है.
KTM 390 Adventure
युवाओं को KTM 390 Adventure काफी लुभाती है. इस बाइक में वह सभी जरूरी फीचर्स और परफॉर्मेंस मिलती है, जो एक अच्छे राइडिंग एकस्सपीरिएंस के लिए जरूरी होते हैं. इसलिए अगर आप एक अच्छी और किफायती स्पोर्ट्स बाइक देख रहे हैं तो इस बाइक को ले सकते हैं.