Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • गर्मियों में स्किन को ग्लोइंग रखने के लिए बेस्ट हैं ये फल, क्रीम में नहीं खर्च करने पड़ेंगे पैसे!

गर्मियों में स्किन को ग्लोइंग रखने के लिए बेस्ट हैं ये फल, क्रीम में नहीं खर्च करने पड़ेंगे पैसे!

Best Fruits for Skin Glow: गर्मियों के मौसम में चेहरा डल हो जाता है और चेहरे की रंगत उड़ जाती है. गर्मी और धूप के कारण टैनिंग हो जाती है. लोग इस टैनिंग से बचने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं. हालांकि बहुत से लोग ये नहीं जानते हैं कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह अगर कुछ फल खाते हैं, तो वे आपकी प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने में मदद करते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको प्राकृतिक ग्लो को नेचुरल लुक देंगे.

Last Updated: April 4, 2026 | 9:51 PM IST
Orange - Photo Gallery
1/5

त्वचा के लिए फायदंमेंद है संतरा

संतरा त्वचा के लिए फायदेमंद होता है. संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है. इसके छिलके से लेकर गूदा तक त्वचा के लिए सब फायदेमंद होता है. ये चेहरे को गहराई से पोषण देता है. साथ ही ये गहराई से त्वचा को पोषण देता है. ये चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है. आप फेसपैक बनाकर भी इसे त्वचा पर लगा सकते हैं.

Mango - Photo Gallery
2/5

निखार वापस लाता है आम

गर्मियों में आम काफी पसंद किया जाता है. इसे फलों का राजा कहा जाता है. इसकी तासीर भले ही गर्म होती है लेकिन ये त्वचा के लिए फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो चेहरे के निखार को वापस लाने में मदद करते हैं.

Cucumber - Photo Gallery
3/5

रूखापन खत्म करता है खीरा

गर्मियों के मौसम में खीरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. ये पेट और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है. खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और चेहरे के रूखेपन को कम करने में भी सहायक है.

Watermelon - Photo Gallery
4/5

टैनिंग हटाने में फायदेमंद है तरबूज

गर्मियों में तरबूज काफी फायदेमंद होता है. इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है. तरबूज में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फाइबर और पानी पाया जाता है. ये शरीर को हाइड्रेट करता है. अगर कोई गर्मियों में टैनिंग से परेशान है, तो अपने आहार में तरबूज को जरूर शामिल करना चाहिए. तरबूज चेहरे को ग्लोइंग बनाने से शरीर के तापमान को मेंटेन करने तक में सहायक है.

Coconut Water - Photo Gallery
5/5

नारियल पानी

शरीर को हाइड्रेट करने के लिए नारियल पानी काफी फायदेमंद होता है. ये आपके शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही त्वचा को ग्लोइंग बनाने में भी मददगार होता है. ये स्किन को ग्लोइंग और मुलायम रखतता है. अगर आप गर्मी के मौसम में रोजाना एक नारियल पानी पी लेते हैं, तो वो आपकी त्वचा और पेट दोनों को दुरुस्त रखेगा.

More News