Vastu Shastra Painting: घर की दीवारों पर लगाएं ये 6 शुभ पेंटिंग्स,बदल जाएगा घर का माहौल, मिलेगी मानसिक शांति और धन लाभ
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सही प्रकार की पेंटिंग्स लगाने से सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली का संचार होता है। भगवान गणेश की पेंटिंग बाधाओं को दूर कर सफलता दिलाती है, जबकि प्राकृतिक दृश्यों और कमल के फूल की पेंटिंग से शांति, सौभाग्य और आध्यात्मिक उन्नति मिलती है , ऐसे ही आइए जानतें हैं कुछ पेंटिंग्स के बारें में..
सूर्य की पेंटिंग
सूर्य को जीवन का स्रोत माना जाता है। घर में सूर्य की पेंटिंग लगाने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और घर में उत्साह बना रहता है। वास्तु के अनुसार, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में सूर्य की पेंटिंग लगाना शुभ होता है।
पक्षियों की पेंटिंग
पक्षियों की जोड़ी या समूह की पेंटिंग घर में प्रेम बढ़ाने में मदद करती है। विशेषकर मोर, कबूतर या रंगीन पक्षियों की पेंटिंग को वास्तु में शुभ माना जाता है।
प्राकृतिक दृश्यों की पेंटिंग
हरी-भरी वादियां, शांत झरने, या सूर्योदय के दृश्य वाली पेंटिंग्स वास्तु के अनुसार घर में सुख-शांति लाती हैं। ये चित्र मन को तनावमुक्त करते हैं और मानसिक ताजगी देतें हैं ।
paintings of natural scenes
कमल के फूल की पेंटिंग
कमल का फूल शुद्धता, आध्यात्मिक जागरूकता और सौभाग्य का प्रतीक है। वास्तु के अनुसार, घर में कमल की पेंटिंग लगाने से नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। यह चित्र पूजा स्थल या मेडिटेशन रूम में लगाना सबसे उत्तम होता है।
भगवान गणेश की पेंटिंग
वास्तु शास्त्र में भगवान गणेश को सबसे शुभ और बाधा नाशक देवता माना गया है। घर में उनकी पेंटिंग लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और हर कार्य में सफलता मिलती है। गणेश जी का चित्र मुख्य दरवाजे के पास लगाना शुभ माना जाता है।
समुद्र की पेंटिंग
जल वास्तु में समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। घर में समुद्र, झरना या तालाब की पेंटिंग लगाने से धन की प्राप्ति होती है और आर्थिक स्थिरता आती है। इसे घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. India News इसकी पुष्टि नहीं करता है