घूमने का बना रहे हैं मन, तो बेस्ट हैं ये डेस्टिनेशन, दोस्तों या परिवार के साथ बनाएं प्लान
Best Weekend Plans: अगर आप भी घूमने का मन बना रहे हैं और ऑफिस से छुट्टियां नहीं मिल पा रही हैं या आपका बजट कम है, तो आप दिल्ली-एनसीआर की कुछ जगहों पर घूमने जा सकते हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसी बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको काफी मज़ा आने वाला है. यहां आप अपनी फैमिली, फ्रेंड्स और पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं. यहां जाने के लिए आपको एक या दो घंटे का समय लग सकता है. इन जगहों पर जाकर आप रिलैक्स फील कर सकते हैं और डे ट्रिप, शॉर्ट ब्रेक और आरामदायक आउटिंग का आनंद ले सकते हैं.
ओखला बर्ड सेंचुरी
दिल्ली-एनसीआर में ओखला बर्ड सेंचुरी घूमने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. यहां पर आप अपने पार्टनर, दोस्त और फैमिली के साथ घूमने जा सकते हैं. ये जगह दिल्ली और नोएडा के बॉर्डर पर है. यहां पर आपको 100 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल सकती हैं. ये जगह वॉक और नेचर लवर्स के लिए बहुत खास है.
दमदमा लेक
दिल्ली में दमदमा लेक घूमने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. ये जगह वीकेंड गेटअवे के लिए बेस्ट है. ये जगह अरावली की पहाड़ियों से घिरी हुई है. यहां पर आप बोटिंग, एडवेंचर एक्टिविटीज और खूबसूरत नजारों के मजे ले सकते हैं. ये जगह रिलेक्सेशन और आउटडोर फन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है.
सूरजकुंड
अगर आप एनसीआर में घूमने के लिए बेस्ट जगह ढूंढ रहे हैं, तो सूरजकुंड एक बेहतरीन जगह है. यहां पर ऐतिहासिक जलाशय है, जो अपनी सांस्कृतिक अहमियत के लिए अहम माना जाता है. सूरजकुंड में इंटरनेशनल क्रॉफ्ट मेला के समय यहां पर काफी रौनक रहती है. ये जगह कल्चरल ट्रिप और फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है.
कुतुब मीनार
आप कुतुब मीनार घूमने का प्लान बना सकते हैं. ये जगह फैमिली और फ्रेंड्स के साथ घूमने के लिए बेस्ट है. यहां पर आप ऐतिहासिक इमारत के साथ ही आसपास की हरियाली का लुत्फ उठा सकते हैं.
लोधी गार्डन
अगर आप गर्मियों के मौसम में घूमने का मन बना रहे हैं, तो लोधी गार्डन एक बेस्ट ऑप्शन है. यहां की हरियाली, लेक और पुरानी इमारतें आपको अच्छी फीलिंग देंगे. ये जगह पिकनिक के लिए और फोटोग्राफी के साथ ही सुकून के लिए बेस्ट ऑप्शन है.
इस्कॉन टेंपल
अगर आप शांति और आध्यात्म के लिए अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो नोएडा का इस्कॉन टेंपल बेस्ट जगह है. ये शांत और आध्यात्मिक जगह है, जहां मन को शांति देने और आध्यात्मिक रूप से जुड़ने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं.