भोले बाबा पर चढ़ने वाला ‘बेल पत्र’ हैं बेहद फायदेमंद, कई रोगों के लिए रामबाण हैं ये पत्ते
Benefits of Bael Patra: आपने अक्सर देखा या सुना होगा कि बेल पत्र को भगवान शिव की शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है. हालांकि ये केवल भगवान शिव पर चढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि कई बीमारियों के लिए भी काम आता है. आयुर्वेद के एक्सपर्ट्स की मानें, तो बेलपत्र शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. ये किडनी और लिवर के लिए फायदेमंद है. इसमें पाए जाने वाले गुण डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के लिए भी फायदेमंद है. रिसर्चगेट की तरफ से एक रिसर्च की गई, जिससे पता चला है कि बेल पत्र कोई साधारण पौधा नहीं बल्कि आयुर्वेदिक औषधीय महत्व वाला पौधा है. इसका सेवन करने से शरीर को बहुत फायदे हो सकते हैं.
डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है बेल पत्र
कहा जाता है कि बेल पत्र के पत्तों का सेवन करने से शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. अगर इसे सुबह के समय खाली पेट खाया जाए, तो टाइप 2 डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
हाई ब्लड प्रेशर के लिए देगा राहत
आज के समय में तनाव और लााइफस्टाइल के कारण बीपी से परेशान होते हैं. इससे राहत पाने के लिए खाली पेट बेल पत्र का सेवन करें. इसमें मौजूद मेडिसिनल प्रोपर्टीज नसों की सूजन को कम करते हैं और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं.
लिवर को दुरुस्त रखता है बेलपत्र
लिवर और किडनी को साफ रखने के लिए भी बेल पत्र फायदेमंद होता है. अगर कोई लिवर और किडनी की समस्या से परेशान है, तो उसे नियमित रूप से बेल पत्र का सेवन करना चाहिए.
इम्यूनिटी को दुरुस्त रखता है बेल पत्र
विशेषज्ञों की मानें, तो बेलपत्र में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी के बेहतर करने में मददगार होते हैं. इम्यूनिटी बूस्ट करने और बीमारियों को दूर रखने के लिए इसका सेवन करना चाहिए.
कैसे करें सेवन?
बेलपत्र को डाइट में शामिल करना बहुत आसान है. इसे धोकर चबाना अच्छा होता है. इसके अलावा आप इसे पानी में उबालकर पी सकते हैं. या फिर इसकी चाय बनाकर भी पिया जा सकता है. बेलपत्र की तासीर ठंडी होती है. ये शरीर को ठंडक पहुंचाता है. गर्मियों में इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है.