पुलिस की धाराओं में उलझे एक्ट्रेस आकांक्षा और उनके पति, बिजनेसमैन से 11.50 करोड़ रुपए की ठगी का लगा आरोप
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री आकांक्षा अवस्थी आजकल चर्चा में बनी हुई हैं. आपको बता दें कि वह किसी फिल्म या गाने को लेकर नहीं, बल्कि कानूनी मामले को लेकर सुर्खियों में है. दरअसल, आकांक्षा और पति विवेक अवस्थी के खिलाफ कथित तौर पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है. दोनों के खिलाफ दर्ज मामले की जांच चल रही है. जानकारी के अनुसार, दोनों ने मुंबई के एक कस्टम क्लीयरेंस एजेंट से करोड़ों रुपए लिए और फिर लापता हो गए हैं.
भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस हैं आकांक्षा
भोजपुरी जगत में आकांक्षा अवस्थी का एक अपना नाम है. वह कई सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव बनी हुई हैं. फैंस भी उनकी अदाकारी को जमकर लाइक करते हैं. ऐसे में अभिनेत्री पर लगे आरोप ने इंडस्ट्री और फैंस दोनों को झकझोर दिया है.
कपल के खिलाफ शिकायत दर्ज
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई में कस्टम क्लीयरेंस से जुड़ा काम करने वाले हितेश कांतिलाल अजमेरा ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. हितेश कांतिलाल अजमेरा के अनुसार, आकांक्षा अवस्थी और उनके पति विवेक कुमार उर्फ अभिषेक कुमार सिंह चौहान ने उसके साथ 11.50 करोड़ रुपए का फ्रॉड किया है.
अच्छे रिटर्न के बदले ऐंठे रुपए
हितेश ने शिकायत में बताया कि आकांक्षा और विवेक ने फिल्मी दुनिया के कनेक्शन की बातें करके उनसे इन्वेस्ट करने को कहा. यह भी कहा गया है कि इन्वेस्ट के बदले में हितेश को अच्छा रिटर्न मिलेगा. शिकायत के अनुसार, दोनों कपल ने करोड़ों रुपए के फंसे होने की बात कहकर पीड़ित से इन्वेस्ट करवाया.
मुंबई में बताया खुद का सेंटर
पीड़ित हितेश ने बताया कि एक्ट्रेस आकांक्षा ने यह दावा भी किया था कि मुंबई में उनका फिल्म स्टूडियो और ट्रेनिंग सेंटर भी है. इस पर पीड़ित को भरोसा दिलाकर उनसे ठगी को अंजाम देने का मामला सामने आया.
कई गुना पैसे वापस करने का वादा
FIR के अनुसार, विवेक ने हितेश से कहा कि उनके बेतिया में 300 करोड़ रुपए कानूनी अड़चनों की वजह से अटके हुए हैं. विवेक ने हितेश से कहा कि अगर वह पैसा छुड़वाने में मदद करेंगा तो वे उन्हें कुछ दिनों में 200 करोड़ रुपए रिटर्न कर देंगे.
हितेश ने ट्रांसफर किए रुपए
जानकारी के अनुसार, हितेश ने विवेक की बातों पर यकीन करके अलग-अलग खाते में 11.50 करोड़ रुपए भेज दिए. इसके बाद विवेक मिठाई के बहाने गाड़ी से उतरकर वापस नहीं लौटे.
पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित की शिकायत के आधार पर बुधवार, 28 जनवरी को पंतनगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई. इस शिकायत के बाद से पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है.
कई धाराओं में मामला दर्ज
इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात जैसी भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी.
डिस्क्लेमर
यह फोटो गैलरी सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है. यह कई स्त्रोतों से ली गई है. इंडिया न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता.