भोजपुरी सिनेमा में इन एक्ट्रेस ने विलेन के किरदार से मचाई दहशत.. निभाया लालची सास, खडूस जमींदारिन और बदला लेने वाली औरत का रोल
Bhojpuri Cinema Female Villains: फिल्मों में विलेन शब्द जब भी इस्तेमाल होता है,, तो लोगों को दिमाग में सिर्फ दबंग पुरुष किरदार की तस्वीर सामने आती है. लेकिन सिर्फ एक्टर ही नहीं एक्ट्रेस भी विलेन के किरदार को बखुबी निभाती हैं. ऐसे में यहां हम आपको उन भोजपुरी एक्ट्रेसेस के बारे में बता रेह हैं, जिन्होंने फिल्मों में अपने विलेन के किरदार को इतनी सशक्त तरीके से निभाया, जिसे देख सभी दर्शक हैरान रह गए. आईये जानते हैं भोजपुरी की फेिमेल विलेन के बारे में
विलेन के किरदार में तबाही मचाने वाली भोजेपुरी एक्ट्रेस
जब भी भोजपुरी एक्ट्रेस का नाम आता है, तो सामने सबसे पहली छवी आइटम सॉन्ग में उनकी कातिलाना अदाओं, बोल्ड अंदाज की बनता हैं, जिससे कई एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में तहलका मचाया है और काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है. कई भोजपुरी एक्ट्रेस ऐसी भी है, जिन्होंने फिल्मों में अपनी अदाकारी से लाखों लोगों का दिल जीता हैं. लेकिन यहा हम उन एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, जिन्होंने विलेन के किरदार में तबाही मचाई है और इंडस्ट्री में नई पहचान हासिल की है.
कैसा होता है भोजपुरी फिल्मों में महिला विलेन का किरदार
भोजपुरी फिल्मों में महिला विलेन के किरदार कठोर और लालची सास, जमींदारिन या दबंग औरत, संपत्ति के लिए साजिश करने वाली रिश्तेदार और प्रेम कहानी में बाधा डालने वाली महिला के रहे हैं और ऐसे किरादारों में इन एक्ट्रेस के अभिनय ने फिल्मों में ड्रामा और टकराव की कहानी को और भी मजबूत बनाया है. आइये जानते हैं यहां उन एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने विलन का किरदार निभाकर हर किसी को दंग कर दिया था और खूब चर्चा बटोरी.
नीलिमा सिंह है भोजपुरी की सबसे चर्चित महिला खलनायिका
भोजपुरी सिनेमा में महिला विलेन की बात हो और नीलिमा सिंह का नाम न आए, ऐसा नामुमकिन है, नीलिमा को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मजबूत महिला खलनायिका माना जाता है.
अपनी अदाकारी से लोगों को दिल दहला देते है नीलिमा सिंह
नीलिमा सिंह तेज आवाज और दमदार डायलॉग डिलीवरी लोगों को दिल दहला देते हैं. सख्त सास और निर्दयी महिला के रोल में उन्हें महारत हासिल है. नीलिमा सिंह ने भोजपुरी की कई फिल्मों में ऐसी सास या औरत का किरदार निभाया, जिसे पर्दे पर देखकर दर्शक सचमुच गुस्सा हो जाते थे. एक्ट्रेस की अदाकारी पर्दे पर बिल्कुल रियल लगती है, यही वजह की उन्हें भोजपुरी की बेहतरीन एक्ट्रेस माना जाता है.
नकारात्मक भूमिका में शुभा खोटे में अलग अंदाज
शुभा खोटे हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस है, लेकिन उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी अपनी दमदार अदाकारी दिखाई है. कई भोजपुरी फिल्मों में शुभा खोटे ने अपने विलेन या ग्रे शेड वाले किरदारों से तहलका मचाया है
चालाक और नेगेटिव औरत के किदार में जान डाल देती है शुभा खोटे
भोजपुरी फिल्मों में शुभा खोटे का किरदार चालाक और कॉमिक-नेगेटिव रोल भरा रहा है. एक्ट्रेस के किरदार पूरी तरह खतरनाक नहीं है, लेकिन कहानी में उलझन और टकराव पैदा करने वाले जरूर रहे हैं.
काजल राघवानी ने ग्रे शेड रोल में मचाया तहलका
आज के समय में भोजपुरी फिल्मों में कई बार लीड एक्ट्रेस भी ग्रे शेड (अच्छा + बुरा) वाले रोल निभाती दिखाई जाती है. कुछ फिल्मों में हीरोइन ही कहानी का नेगेटिव ट्विस्ट बन जाती है.
पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों किरदार में काजल राघवानी ने मचाया तहलका
काजल राघवानी ने शुरुआत में पॉजिटिव और बाद में नेगेटिव रोल भी निभाए हैं. कई फिल्मों में प्यार और बदले की कहानी में अपने किरदार से सभी को हैरान कर दिया है
भोजपुरी में महिला विलेन का किरदार नहीं सिर्फ डराने का
नीलिमा सिंह से लेकर शुभा खोटे तक, इन एक्ट्रेस ने साबित किया कि विलेन का किरदार सिर्फ डराने का नहीं, बल्कि बेहतरीन अभिनय, दमदार डायलोग और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस का खेल होता.