Bhojpuri Patriotic Films: इन भोजपुरी फिल्मों ने देशभक्ति को नया मुकाम दिया! ‘सरहद’ से ‘तिरंगा’ तक की ये सुपरहिट्स आपको भी गर्व से भर देगी
Bhojpuri Patriotic Films: इस समय गणतंत्र दिवस की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है और हर किसी के दिल में देशभक्ति की भावना जग रही है. ऐसे में हमने आपके लिए भोजपुरी सिनेमा की टॉप देशभक्ति (Patriotic) फिल्मों की एक लिस्ट तैयार की है, जो इस गणतंत्र दिवस पर आपको भी देशप्रेम में डूबा देंगी.भोजपुरी सिनेमा में ऐसे कई नामी कलाकार हैं जिन्होंने देशभक्ति पर आधारित फिल्में बनाकर अपने फैंस को गर्व से भर दिया है. इन फिल्मों में ये सितारे अपने दमदार रोल में दिखाई दिए और उनके चाहने वाले इन्हें देखकर अपना सिर गर्व से ऊंचा रखते हैं. गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर भोजपुरी जगत में देशभक्ति की भावना को दर्शाने वाली कई फिल्मों ने दर्शकों को जरूर देखना चाहिए. इन फिल्मों में कई बड़े सितारों ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को रोमांचित किया और देशभक्ति का जज्बा बढ़ाया.
सरहद
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की फिल्म ‘सरहद’आज भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाये हुए है. इस फिल्म में निरहुआ ने सरहद पर तैनात जवानों की जिंदगी और उनके संघर्ष को बेहद भावुक तरीके से पेश किया था.
तिरंगा
मनोज तिवारी की फिल्मों में ‘तिरंगा’ भी एक बहुत बड़ी हिट है. इस फिल्म में मनोज तिवारी और निरहुआ एक साथ नजर आए थे. देशभक्ति से भरी इस फिल्म को आप नर्जिस भोजपुरी नामक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं.
आतंकवादी
खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘आतंकवादी’ भी मातृभूमि पर आधारित है. इस फिल्म की कहानी एक जवान के संघर्ष को दिखाती है कि कैसे वह आतंकवादियों से देश की सेवा करता है और देश के लिए अपने कर्तव्य को निभाता है.
मां तुझे सलाम
पवन सिंह ने भोजपुरी सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें से कई देशभक्ति पर आधारित हैं. मातृभूमि को समर्पित इन फिल्मों में पवन सिंह का एक्शन और भावनात्मक अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आया है.
कश्मीर हमारा है
पवन सिंह की यह फिल्म देशभक्ति का एक और जोरदार संदेश है. इसमें पवन सिंह ने साफ कर दिया है कि कश्मीर को लेकर पाकिस्तान जितनी भी साजिशें रचे, वे कभी सफल नहीं हो पाएंगी. फिल्म में उन्होंने देश के प्रति अपने प्यार को बेहद दमदार तरीके से पेश किया है.
जय हिंद
देशभक्ति की फिल्मों में पवन सिंह को एक ‘सच्चे योद्धा’ के रूप में जाना जाता है और ‘जय हिंद’ में उन्होंने वही छवि बखूबी निभाई है. यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है और इसे देखने के बाद दर्शकों में देशभक्ति की भावना और भी मजबूत हो जाती है.