कौन हैं भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ की पत्नी, क्या करती हैं? करोड़ों का लिया आलीशान घर, गृहप्रवेश करते हुए वायरल हुईं तस्वीरें
Who Is Nirahua wife? भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने हाल ही में करोड़ों का आलीशान घर लिया है, जिसमें गृहप्रवेश की पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में निरहुआ की पत्नी भी उनके साथ गृहप्रवेश की पूजा करती दिख रही है. एक्टर की पत्नी को पहली बार देखा गया है, इसलिए इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर सवाल खड़े हो गए हैं कि निरहुआ की पत्नी का क्या नाम है और वो क्या करती है.
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार है दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं. फैंस उनकी अदाकारी और गायकी को बेहद पसंद करते हैं. यही वजह है कि एक्टर हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं.
पर्सनल लाइफ को खबरों से दूर रखते है निरहुआ
लेकिन निरहुआ ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा पर्दे में रखा है. वहीं हाल ही में निरहुआ ने नया और आलीशान घर लिया है, जिसके गृह प्रवेश की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
गृह प्रवेश की पूजा में निरहुआ दिखें अपनी पत्नी संग
गृह प्रवेश की पूजा में निरहुआ के साथ उनकी पत्नी भी नजर आ रही हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके नए घर से ज्यादा उनकी पत्नी की चर्चा हो रही है, क्योंकि एक्टर की पत्नी को पहली बार देखा गया है.
आम्रपाली दुबे के साथ जुड़ा निरहुआ का नाम
दरअसल, निरहुआ को ज्यादातर यानी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन आम्रपाली दुबे के साथ ही देखा गया है. दोनों ने साथ में कई सारी फिल्मों और गानों में काम किया है. इतना ही नहीं कई बार उनके एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की न्यूज आती रहती हैं.
आम्रपाली दुबे और निरहुआ की सीक्रेट वेडिंग की उड़ी अफवाह
कई मीडिया रिपोर्ट में तो यह भी दावा किया गया है कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की सीक्रेट वेडिंग भी हुई है. हालांकि अफेयर की खबरों को निरहुआ-आम्रपाली ने गलत बताया है.
निरहुआ की पत्नी को देखना है फैंस के लिए शॉकिंग
वहीं अब गृह प्रवेश की पूजा में निरहुआ के साथ उनकी पत्नी को देखना काफी ज्यादा शॉकिंग है. ऐसा में सोशल मीडिया पर हर कोई जानना चाहता है कि निरहुआ की पत्नी का क्या नाम है? और वो क्या करती है?
पत्नी के साथ की निरहुआ ने गृह प्रवेश की पूजा
दरअसल, निरहुआ के भाई इंद्रजीत यादव ने अपने सोशल मीडिया इंस्टा अकाउंट पर गृह प्रवेश की पूजा करते हुए कुछ फैमिली फोटो शेयर की है. जिसमें निरहुआ अपनी पत्नी के साथ गृहप्रवेश की पूजा कर रहे हैं. परिवार के बाकी लोग भी वहां मौजूद नजर आए.
कौन हैं निरहुआ की पत्नी?
निरहुआ की पत्नी का नाम मंशा यादव है. जहां निरहुआ फिल्मों और राजनीति में धूम मचाए हुए हैं, वहीं उनकी पत्नी मंशा यादव लाइमलाइट और ग्लैमर की दुनिया से दूरी बनाए हुए है.
निरहुआ की पत्नी क्या करती हैं?
निरहुआ और मंशा यादव की शादी 2000 में हुई थी. कपल के 3 बच्चे हैं. इनमें दो बेटे और एक बेटी हैं. निरहुआ की पत्नी मंशा यादव स्टारडम के शोर-शराबे से दूर रहकर घर-गृहस्थी और बच्चों की परवरिश संभालती हैं. ऐसा पहली बार है कि निरहुआ की पत्नी मंशा यादव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं.
बेहद आलिशान है निरहुआ का नया घर
वायरल तस्वीरों में निरहुआ के आलीशान घर की झलक भी नजर आ रही है, उनका घर बेहद बड़ा खूबसूरत दिख रहा है. रिपोर्ट के अनुसार निरहुआ के आलीशान घर की कीमत करोड़ों में बताई जी रही है