सिर्फ ‘बॉर्डर 2’ नहीं, सेना की वर्दी में इन भोजपुरी स्टार्स ने भी मचाया गर्दा; पटना से पाकिस्तान तक कांप उठा दुश्मन!
Bhojpuri Actrors As Soldiers: Bhojpuri Actress As Soldiers: सिनेमाई दुनिया में अक्सर भारतीय सेना के शौर्य और देशभक्ति से लबरेज फिल्में बनाई जाती हैं, जो लोगों के अंदर जोश भरने का काम करती है. 23 जनवरी यानी कि कल बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. आपको बता दें कि सिर्फ हिंदी नहीं, बल्कि भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स ने भी सैनिक बन दर्शकों के दिलों पर राज किया है. इस सितारों ने सेना की वर्दी में पटना से पाकिस्तान तक में दुश्मनों के छक्के छुड़ाए हैं. जानिए उन कलाकारों के नाम.
दिनेश लाल यादव
भोजपुरी के जाने-माने अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' ने कई जबरदस्त फिल्मों में काम किया है. एक्टर ने साल 2018 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म 'बॉर्डर' में सेना की वर्दी पहन दुश्मनों को धूल चटा दी थी. आपको बता दें कि इस फिल्म को मात्र कुछ लाख के बजट में तैयार किया गया था, लेकिन इसने 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. यानी कि ये जबरदस्त हिट थी.
रितेश पांडे
भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडे ने भी सेना की वर्दी पहनी है. अभिनेता ने फिल्म 'रफरोश'में सेना की भूमिका अदा की थी. आपको बता दें कि फिल्म में प्रवेश लाल यादव भी मौजूद थे. इस फिल्म के कलेक्शन कीकोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है.
पवन सिंह
भोजपुरी इंडस्ट्री में पावर स्टार के नाम से मशहूर अभिनेता पवन सिंह की पॉपुलैरिटी सबसे ज्यादा है. दर्शक उनकी एक झलक देखने के लिए उत्साहित रहते हैं. अभिनेता ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'मां तुझे सलाम' और 'जय हिंद' में सेना की भूमिका अदा की है. आपको बता दें कि 'मां तुझे सलाम' फिल्म ने 13 करोड़ रुपये के आस-पास का कलेक्शन किया था.
खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव भी भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार हैं. अभिनेता ने फिल्म 'बागी' में सेना की वर्दी पहन रखी थी. इसमें उनकी एक्टिंग और ऐक्शन सीक्वेंस को काफी पसंद किया गया था.ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी.
प्रवेश लाल यादव
निरहुआ के छोटे भाई प्रवेश लाल यादव फिल्मों की दुनिया में आने से पहले भारतीय सेना में थे. फिर उन्होंने सेना की नौकरी छोड़ दी. एक फिल्म में वह भी सेना की वर्दी पहने दिखे थे. उस फिल्म का नाम 'सरफरोश' था.