Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • क्रिकेट की पिच से दिल के मैदान तक, किरायेदार की बेटी से शुरू हुई थी भुवनेश्वर कुमार की मोहब्बत

क्रिकेट की पिच से दिल के मैदान तक, किरायेदार की बेटी से शुरू हुई थी भुवनेश्वर कुमार की मोहब्बत

Bhuvneshwar Kumar and Nupur Nagar Love Story: भारतीय क्रिकेट के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार सिर्फ क्रिकेट के मैदान में ही नहीं, बल्कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. भुवनेश्वर कुमार और उनकी पत्नी नूपुर नागर की प्रेम कहानी किसी बॉलीवुड की प्रेम कहानी से कम नहीं है. जानिए कैसे दोनों की बचपन की दोस्ती शादी तक पहुंची. 

Last Updated: February 5, 2026 | 9:09 PM IST
bhuvneshwar kumar and nupur nagar love story - Photo Gallery
1/7

बहुत कम उम्र में हुई थी मुलाकात

भुवनेश्वर कुमार और नूपुर नागर बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं. वे तब मिले थे जब भुवनेश्वर सिर्फ 13 साल के थे और नूपुर 11 साल की थीं. दोनों को टीनेजर के तौर पर एक-दूसरे से प्यार हो गया था.

bhuvneshwar kumar and nupur nagar love story - Photo Gallery
2/7

भुवी के घर में किराए पर रहती थीं नूपुर

भुवनेश्वर कुमार उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के निवासी हैं. नूपुर के पिता का तबादला हो गया था. पहले वे अपने परिवार के साथ देहरादून में रहते थे. लेकिन मेरठ में तबादला होने के बाद वे किराए का मकान ढूंढ रहे थे. उसी समय वे भुवनेश्वर कुमार के घर आए. नूपुर और उनका परिवार भुवनेश्वर के घर में किराएदार के रूप में रहने लगे.

bhuvneshwar kumar and nupur nagar love story - Photo Gallery
3/7

अक्सर भुवी को देखती थी नूपुर

रणबीर अहलाबादी के साथ एक इंटरव्यू में नूपुर नागर ने बताया कि जब भी वह भुवनेश्वर कुमार को देखती थीं, तो उन्हें लगता था कि वह गेंदबाजी करने के लिए अपना हाथ घुमा रहे हैं. चाहे घर के अंदर हो या बाहर. यानी भुवनेश्वर हर समय गेंदबाजी का अभ्यास करते थे.

bhuvneshwar kumar and nupur nagar love story - Photo Gallery
4/7

भुवनेश्वर ने किया था पहले प्रपोज

भुवनेश्वर कुमार ने ही सबसे पहले नूपुर को प्रपोज को किया था. एक नहीं, बल्कि तीन बार कोशिश करने के बाद आखिरकार नूपुर ने हां कह दी.

bhuvneshwar kumar and nupur nagar love story - Photo Gallery
5/7

दोनों ने की शादी

कई सालों तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने 23 नवंबर, 2017 को शादी कर ली.

bhuvneshwar kumar and nupur nagar - Photo Gallery
6/7

नूपुर पेशे से इंजीनियर हैं

भुवनेश्वर ने क्रिकेट में अपना करियर बनाया है. वहीं, नूपुर पेशे से इंजीनियर हैं. उन्होंने नोएडा से बी.टेक की डिग्री हासिल की है.

bhuvneshwar kumar and nupur nagar - Photo Gallery
7/7

एक बच्ची के माता-पिता हैं दोनों

भुवनेश्वर कुमार और नुपूर नागर की एक बेटी भी है.

More News