Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • शादी के बंधन में बंधने वाली हैं तान्या मित्तल!, जानें क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई

शादी के बंधन में बंधने वाली हैं तान्या मित्तल!, जानें क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई

बिग बॉस 19 से सुर्ख़ियों में आयीं तान्या मित्तल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है, जिसके बाद से लोग कयास लगा रहे हैं, कि शायद वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. 

Last Updated: February 23, 2026 | 4:55 PM IST
reality behind tanya mittal marriage news - Photo Gallery
1/6

शादी की खबरों के पीछे की सच्चाई

हाल ही में, तान्या मित्तल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में, तान्या लाल रंग के ब्राइडल लहंगे में बहुत खूबसूरत और खुश लग रही थीं. खैर, उनके कैप्शन ने सबका ध्यान खींचा. उन्होंने लिखा, 'और तैयारियां शुरू'. उन्होंने अपने फैंस से यह भी पूछा कि क्या उन्हें लग रहा है कि बिग बॉस फिर से शुरू हो गया है. इसके बाद, एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें तान्या नीले रंग का लहंगा पहने नजर आईं. वीडियो शेयर करते हुए, उन्होंने अपने फैंस से पूछा कि क्या यह आउटफिट 'उन्हें' पसंद आएगा। इसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं, कि क्या वो शादी करने जा रही हैं. हालांकि, तान्या ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

tanya mittal age and background - Photo Gallery
2/6

तान्या मित्तल की उम्र और पृष्ठभूमि

तान्या मित्तल की उम्र लगभग 29 वर्ष है। वे मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली हैं। 12वीं पास करने के बाद उन्होंने ग्रेजुएशन नहीं किया, लेकिन अपनी मेहनत से बिजनेस वुमन बनीं। मिस एशिया टूरिज्म 2018 का खिताब जीत चुकीं तान्या ने TEDx स्पीकर के रूप में भी पहचान बनाई।

tanya mittal net worth - Photo Gallery
3/6

नेट वर्थ और कमाई के स्रोत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तान्या मित्तल की नेट वर्थ करीब 2 करोड़ रुपये है। वे हर महीने सोशल मीडिया से लगभग 6 लाख रुपये कमाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनका फैशन ब्रांड 'हैंडमेड लव बाय तान्या' साड़ियां और एक्सेसरीज बेचता है, जो उनकी मुख्य कमाई का स्रोत है। बिग बॉस में भी उन्हें हफ्ते के 3-6 लाख रुपये मिले।

business and lifestyle - Photo Gallery
4/6

बिजनेस और लाइफस्टाइल

तान्या का बिजनेस सालाना 1.5-2 करोड़ का टर्नओवर देता है। उनके पास 26,000 स्क्वायर फीट की फैक्ट्री है, जहां 300 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। वे 200 बच्चों की शिक्षा स्पॉन्सर करती हैं। लग्जरी कारें, 800 साड़ियां और हाई-एंड लाइफस्टाइल उनकी पहचान है। दुबई पार्टी में लग्जरी कार से एंट्री ने चर्चा बटोरी।

big boss 19 gave her stardom - Photo Gallery
5/6

बिग बॉस 19 से मिला स्टारडम

तान्या मित्तल बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट थीं, जिसमें बड़बोलेपन और अपने पैसे के दिखावे की वजह से वो खास मशहूर हुईं।

Disclaimer - Photo Gallery
6/6

Disclaimer

सभी जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से ली गयी हैं.

More News