ऑडिशन नहीं, पहले कुंडली दिखाओ! फलक नाज ने सुनाई कास्टिंग की हैरान कर देने वाली कहानी, भड़कीं एक्ट्रेस
Falaq Naaz on Casting New Rule: बिग बॉस ओटीटी 2 फेम एक्ट्रेस फलक नाज ने हाल ही में कास्टिंग को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. अभिनेत्री ने वीडियो साझा कर ये जानकारी दी है. इसने लोगों के बीच नई बहस छेड़ दी है.
फलक नाज ने साझा किया वीडियो
टीवी अभिनेत्री फलक नाज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा कर कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलास किया है. उन्होंन नए कलाकारों का चेतावनी भी दी है.
पहले अभिनय तक कर काम मिलता था
एक्ट्रेस ने एक लंबा वीडियो साझा करते हुए कहा कि पहले इंडस्ट्री में कलाकारों को उनकी प्रतिभा और अभिनय कौशल के आधार पर काम मिलता था. इसके बाद एक ऐसा दौर आया जब इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के आधार पर काम मिलने लगा.
कास्टिंग का बदला ट्रेंड
अब एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है, जहां किसी कलाकार को काम देने से पहले उसकी कुंडली (जन्म कुंडली) देखी जाती है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शो उसकी कुंडली के अनुसार सफल होगा या नहीं.
एक्ट्रेस के संग हुआ ये वाकया
अभिनेत्री ने वीडियो में आगे बताया कि उन्हें एक दिन एक प्रोडक्शन हाउस से कॉल आया. उन्होंने कहा कि वह प्रोडक्शन हाउस का नाम नहीं बताना चाहतीं. कॉल करने वालों ने उन्हें बताया कि एक खास चैनल पर नया शो आने वाला है और उसमें एक किरदार के लिए उनसे बात की जा रही है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने पूछा कि आगे क्या करना होगा, क्योंकि आमतौर पर कलाकारों से लुक टेस्ट, मॉक टेस्ट या रेफरेंस ऑडिशन देने को कहा जाता है. लेकिन इस बार उनसे ऑडिशन की जगह उनकी जन्मतिथि, जन्मस्थान और जन्म का समय भेजने के लिए कहा गया.
14-15 सालों में ऐसा पहली बार हुआ
फलका नाज ने कहा कि वह 14-15 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और उन्हें हमेशा अपने टैलेंट के दम पर काम मिला है, न कि अपनी जन्म कुंडली की वजह से. इसलिए उन्होंने उस प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने से मना कर दिया.
फलक नाज का फूटा गुस्सा
अभिनेत्री ने बताया कि इस घटना के बाद से वह काफी गुस्से में हैं. उनका मानना है कि इतनी मेहनत के बाद अगर कलाकारों को इस तरह की चीजों के आधार पर आंका जाएगा तो यह गलत है. उन्होंने यह भी कहा कि शायद इसी वजह से कई अच्छे और अनुभवी कलाकारों को काम नहीं मिल पा रहा है.
'आप निर्माता हैं, भगवान नहीं'
अंत में एक्ट्रेस ने कहा, 'कुंडली मिलाकर तो शादियां नहीं चलतीं, तुम शो चलाओगे? सच में? मैं इस सब का हिस्सा नहीं बनना चाहती. सबसे पहले तो, आप एक निर्माता हैं. आप भगवान नहीं हैं.'
एक नजर फलक नाज के करियर पर
फलक नाज ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2010 में टेलीविजन शो 'गुनाहों का देवता' से की थी. एक्ट्रेस को असल पहचान 'ससुराल सिमर का' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जैसे शो से मिली थी.