Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • IPL 2026 में दिखेगा ‘बिहारी बाबू’ का पावर… ईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, ये 5 धुरंधर भी दिखाएंगे दम

IPL 2026 में दिखेगा ‘बिहारी बाबू’ का पावर… ईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, ये 5 धुरंधर भी दिखाएंगे दम

Bihar Cricketers In IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. इस सीजन में बिहार के खिलाड़ियों को जलवा देखने को मिलेगा. IPL 2026 में अलग-अलग टीमों से बिहार के कई खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. ये खिलाड़ी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन से अपने राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं. इससे यह भी पता चलता है कि बिहार में क्रिकेट कितनी तेजी से उभर रहा है. ऐस में आइए जानते हैं कि आईपीएल 2026 में कौन से खिलाड़ी कोहराम मचाएंगे?

Last Updated: March 24, 2026 | 12:41 PM IST
Ishan Kishan - Photo Gallery
1/7

ईशान किशन

बिहार के जन्मे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे थे. अब वह आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते नजर आएंगे. ईशान किशन IPL 2026 के शुरुआती मैचों में SRH की कप्तानी करते भी नजर आएंगे. ईशान किशन ने IPL में अभी तक 119 मैचों खेले हैं, जिनमें 29.10 की औसत से 2998 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और 17 अर्धशतक हैं.

Vaibhav Suryavanshi - Photo Gallery
2/7

वैभव सूर्यवंशी

बिहार के समस्तीपुर से आने वाले वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल IPL डेब्यू किया था. उसी सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों पर शतक लगाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था.

Sarthak Ranjan - Photo Gallery
3/7

सार्थक रंजन

बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन भी इस साल आईपीएल में खेलते नजर आएंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम ने सार्थक रंजन को ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा है. दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज सार्थक रंजन ने दिल्ली प्रीमियर लीग के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद IPL टीमों की नजर उन पर पड़ी. अब उनके पास आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके नई पहचान बनाने का मौका है.

Mukesh Kumar - Photo Gallery
4/7

मुकेश कुमार

बिहार के गोपालगंज से आने वाले मुकेश कुमार IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का अहम हिस्सा हैं. मुकेश कुमार DC के गेंदबाजी यूनिट के अहम खिलाड़ी हैं, जो एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित करने मैदान पर उतरेंगे. मुकेश कुमार ने आईपीएल में अभी तक कुल 32 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 36 विकेट चटकाए हैं.

Anukul Roy - Photo Gallery
5/7

अनुकूल रॉय

बाएं हाथ के बल्लेबाज ऑलराउंडर अनुकूल रॉय इस आईपीएल में अपनी पहचान बनाने की पूरी कोशिश करेंगे. IPL 2026 में अनुकूल रॉय कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं. उन्होंने अभी तक आईपीएल में 12 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 26 रन बनाए हैं. साथ ही 6 विकेट भी हासिल किए हैं. बता दें कि अनुकूल रॉय बिहार के समस्तीपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं.

Sakib Hussain - Photo Gallery
6/7

साकिब हुसैन

बिहार के गोपालगंज से आने वाले साकिब हुसैन को सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के ऑक्शन में 30 लाख रुपये देकर अपने साथ जोड़ा है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन आर्थिक तंगी के सामना करते हुए इस मुकाम तक पहुंचे हैं. IPL 2024 में साकिब हुसैन KKR की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला था.

Mohammad Izhar - Photo Gallery
7/7

मोहम्मद इजहार

बिहार के सुपौल जिले के लाल मोहम्मद इजहार भी IPL में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. मुंबई इंडियंस ने मोहम्मद इजहार को 30 लाख रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है. मोहम्मद इजहार लेफ्ट आर्म पेसर हैं, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 5 मैचों में कुल 9 विकेट चटकाए थे.

More News