Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • इस वीकेंड OTT पर कीजिये बिंज वॉचिंग, एक्शन, कॉमेडी और रोमांच से भरपूर हैं ये फिल्में, देखें Photos

इस वीकेंड OTT पर कीजिये बिंज वॉचिंग, एक्शन, कॉमेडी और रोमांच से भरपूर हैं ये फिल्में, देखें Photos

Weekend OTT Releases: अगर आप वीकेंड कुछ अच्छा देखकर बिताना चाहते हैं, तो 27 से 29 मार्च के बीच OTT पर रिलीज हुई ये फ़िल्में और वेब सीरीज आपके लिए बेहतरीन विकल्प लेकर आई हैं. इसमें क्राइम ड्रामा, एक्शन, म्यूजिक डॉक्यूमेंट्री और फैंटेसी जैसी हर कैटेगरी की फिल्में और सीरीज हैं. तो इस वीकेंड नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर क्राइम, सस्पेंस, म्यूजिक और फैमिली ड्रामा का भरपूर मनोरंजन लेने के लिए तैयार हो जाइये.

Last Updated: March 27, 2026 | 3:26 PM IST
O Romeo - Photo Gallery
1/7

ओ’रोमियो (O'Romeo)

ओ’रोमियो 27 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज हो रही है. यह मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर आधारित एक दमदार कहानी है, जिसमें शाहिद कपूर एक गैंगस्टर के रोल में हैं और तृप्ति डिमरी बदले की कहानी में उलझी नजर आती हैं.

BTS: The Return - Photo Gallery
2/7

बीटीएस: द रिटर्न (BTS: The Return)

बीटीएस: द रिटर्न 27 मार्च से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देखी जा सकती है. इसमें आरएम (RM), जिन (Jin), सुगा (Suga), जे-होप (J-Hope), जिमिन (Jimin), वी (V) और जंगकूक (Jungkook) की वापसी और उनके नए एल्बम की तैयारी को दिखाया गया है.

Kaattaan - Photo Gallery
3/7

काट्टान (Kaattaan)

काट्टान जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें विजय सेतुपति एक रहस्यमयी किरदार में हैं, जिसकी पहचान और कहानी सस्पेंस से भरी है.

Mardaani 3 - Photo Gallery
4/7

मर्दानी 3 (Mardaani 3)

मर्दानी 3 नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज़ हुई है. रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में दिखेंगी, जो लापता लड़कियों को बचाने के लिए मिशन पर हैं.

now you see me: now you don't - Photo Gallery
5/7

नाउ यू सी मी: नाउ यू डोंट (Now You See Me: Now You Don't)

यह फिल्म 29 मार्च को अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर आएगी. इसमें जादू, चोरी और ट्विस्ट से भरी कहानी दिखाई गयी है.

House Of David Season 2 - Photo Gallery
6/7

हाउस ऑफ डेविड सीजन 2 (House Of David Season 2)

यह सीरीज़ अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर आई है, जिसमें डेविड के एक साधारण व्यक्ति से शक्तिशाली नेता बनने की कहानी दिखाई गई है.

53 Sundays - Photo Gallery
7/7

53 Sundays

53 संडे 27 मार्च को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज़ हुई है. यह तीन भाई-बहनों की कहानी है, जो अपने बुजुर्ग पिता के बारे में फैसला लेने के लिए मिलते हैं, लेकिन बातचीत भावनात्मक टकराव में बदल जाती है.

More News