Rani Mukerji Love Story: प्रेम प्रसंग से शादी तक, रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा, प्यार की पूरी कहानी
Rani Mukerji Love Story: सिनेमा जगत या बॉलीवुड के रिश्तों की कहानियां हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. रानी मुखर्जी व आदित्य चोपड़ा की लव स्टोरी भी कुछ ऐसी ही दिलचस्प है. कथित अफेयर्स की सुर्खियों से लेकर चुपचाप शादी करने तक, दोनों ने अपने रिश्ते को बहुत लंबे समय तक निजी रखा. आइए जानते हैं, रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा के प्यार के किस्से.
रानी मुखर्जी की लव स्टोरी
रानी मुखर्जी आज अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. 21 मार्च 1978 को उनका जन्म कोलकाता में हुआ था. रानी एक फिल्मी परिवार से जुड़ाव रखती हैं. उनके पिता राम मुखर्जी निर्देशक थे.
रानी मुखर्जी की लव स्टोरी
रानी मुखर्जी की शादी आदित्य चोपड़ा से 2014 में हुई थी. इस कपल ने इटली में एक बेहद निजी समारोह में शादी की.
रानी मुखर्जी की लव स्टोरी
लोगों के लिए उनकी शादी एक बड़ा सरप्राइज थी. क्योंकि उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में पहले कभी किसी से बात नहीं की थी.
रानी मुखर्जी की लव स्टोरी
एक पुराने इंटरव्यू में रानी ने बताया था कि उन्हें आदित्य से प्यार इसलिए हुआ क्योंकि वह बेहद ही निजी व्यक्ति थे.
रानी मुखर्जी की लव स्टोरी
रानी ने बतौर टीनएजर अपने पिता जी की बंगाली फिल्म ‘बियेर फूल’ और फिर हिंदी फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा.
रानी मुखर्जी की लव स्टोरी
रानी मुखर्जी की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सुर्खियों में रही, उनकी पर्सनल लाइफ भी उतनी ही सुर्खियों में रही है. एक समय में गोविंदा के साथ उनकी नजदीकियों की खबरें खूब चल रहीं थी.
रानी मुखर्जी की लव स्टोरी
इसके बाद उनका नाम अभिषेक बच्चन के साथ भी जोड़ा गया और उनके रिश्ते को लेकर खूब चर्चाएं हुईं. हालांकि रानी ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को पब्लिक से थोड़ा दूर ही रखने की कोशिश की है.
रानी मुखर्जी की लव स्टोरी
बाद में रानी मुखर्जी को यशराज फिल्म्स के हेड और दिग्गज फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के साथ जुड गया. काफी लंबे समय तक चर्चा में रहने के बाद दोनों ने 21 अप्रैल 2014 को इटली में निजी समारोह में शादी की. आज उनकी एक बेटी आदिरा है.