1 अप्रैल से BMW Mercedes समेत ये कारें हो जाएंगी महंगी, लिस्ट में टाटा भी शामिल, कितनी बढ़ेगी कीमत
Car Price Hike: देश में जीएसटी हटाए जाने के बाद मोटर वाहनों की कीमत में गिरावट आई थी, जिसके बाद ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में धडल्ले से गाड़ियां बिकी थीं. अब दोबारा से कुछ कार निर्माचा कंपनियों द्वारा कारों की कीमत बढ़ाए जाने की बात की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ कंपनियां अपनी कार की कीमत में एक अप्रैल से इजाफा कर सकती हैं.
इमें लग्जरी कारों कार कंपनियों से लेकर हैचबैक तक बनाने वाली कंपनियां शामिल हैं. दरअसल. मोटर्स PV के ICE (इंटरनल कॉम्बशन इंजन) पोर्टफोलियो में कुछ बढ़ोतरी की जाएगी, जिसे कार की कीमत भी बढ़ाई जा रही है. चलिए जानते हैं किन कारों की कीमत बढ़ने वाली है.
Mercedes-Benz
एक अप्रैल से Mercedes-Benz के मॉडल्स पर आपको कीमत में बढ़ोतरी देखने के लिए मिल सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कंपनी द्वारा जनवरी में भी करीब 2% की बढ़ोतरी की जा चुकी है, जिसके बाद साल में दूसरी बार कार की कीमत बढ़ाए जाने की बात हो रही है.
BMW
अगर आप BMW के शौकीन हैं या इसे लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में इसे 31 मार्च 2026 से पहले लेना ज्यादा किफायती हो सकता है. इस कार की कीमत 1 अप्रैल से बढ़ाए जाने की बात हो रही है. यह कारें करीब 2 फीसदी तक ज्यादा महंगी हो जाएंगी.
Audi
लिस्ट में ऑडी कार की भी नाम शामिल है, जो एक अप्रैल से महंगे होने वाली कारों में शुमार होने जा रही है. अगर आप इस कार को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो फिलहाल इसे लेना एक अच्छा मौका साबित हो सकता है.
nexon
महंगी होने वाली कारों में भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा भी शामिल है. टाटा अपनी कई कारों के दाम बढ़ाने जा रहा है. अगर आप नेक्सन लेने का विचार बना रहाे हरैं तो यह कार महंगी होने वाली है इसलिए इसे 31 मार्च से पहले ले सकते हैं.
safari
टाटा द्वारा अपनी एसयूवी कारों के दाम भी बढ़ाए जा सकते हैं. माना जा रहा है कि एक अप्रैल से टाटा सफारी की कीमतों में भी आपको इजाफा देखने को मिल सकता है. जानकारी के मुताबिक इस कार में 0.5 फीसदी की बढ़त की जा सकती है.
altroz
टाटा द्वारा प्रीमियम हैचबैक कारों के भी दाम में बढ़ोतरी की गई है. माना जा रहा है कि 31 मार्च के बाद टाटा अल्ट्रोज के भी मॉडल्स आपको महंगे दामों में मिल सकते हैं. इसपर भी कीमत में 0.5 प्रतिशत तक बढ़ाई जा सकती है.
tiago
अगर आप छोटी हैचबैक कार लेना चाहते हैं तो भी टाटा की हैचबैक कारों आपको ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है. टाटा की टिआगो को आमतौर पर काफी किफायती माना जाता है. इस कार की कीमतें भी अब पहले मुकाबले बढ़ा दी जाएंगी.