Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Bobby Deol: ‘सोल्जर’ के हैंडसम हीरो से लेकर ‘आश्रम’ के बाबा निराला तक, जानें बॉबी देओल की 6 दमदार परफॉर्मेंस

Bobby Deol: ‘सोल्जर’ के हैंडसम हीरो से लेकर ‘आश्रम’ के बाबा निराला तक, जानें बॉबी देओल की 6 दमदार परफॉर्मेंस

Bobby Deol Best Performance: 90 के दशक का वो सितारा, जिसने अपनी अदायगी से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था. ‘सोल्जर’ फिल्म तो आपको याद ही होगी. बड़े बालों वाले उस अभिनेता ने अपनी एक्टिंग और हैंडसम लुक से लोगों को दीवाना बना रखा था. जी हां, हम बात कर रहे हैं दिग्गज अभिनेता बॉबी देओल की. लेकिन कुछ सालों बाद वो एक्टर गायब सा हो गया. अब वह फिर से अपनी एक्टिंग से लोगों को मुरीद बना रहे हैं. आज 27 जनवरी को बॉबी देओल अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास दिन पर हम आपको उनकी फिल्में और सीरीज के नाम बताएंगे.

Last Updated: January 27, 2026 | 1:39 PM IST
soldier movie - Photo Gallery
1/6

सोल्जर

साल 1998 में बॉबी देओल अभिनीत सोल्जर फिल्म रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अभिनेता के बड़े बालों वाला अंदाज आखिर कौन भूल सकता है. एक्टर ने इस फिल्म में डबल रोल निभाया था. जब मेजर राजू मल्होत्रा (बॉबी देओल) की हत्या कर दी जाती है, फिर उसका बेटा विक्की (बॉबी देओल) अपने पिता का बदला लेता है. इस फिल्म में अभिनेता ने जबरदस्त अभिनय किया था.

bobby deol film gupt - Photo Gallery
2/6

गुप्त

काजोल, मनीषा कोइराला और बॉबी देओल अभिनीत फिल्म गुप्त साल 1997 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में बॉबी देओल ने साहिल की भूमिका अदा की थी. फिल्म में साहिल पर अपने सौतेले पिता की हत्या का आरोप लगता है लेकिन वह अपनी बेगुनाही साबित करने का निश्चय करता है.

bobby deol in barsaat - Photo Gallery
3/6

बरसात

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में साल 1995 में बरसात फिल्म रिलीज हुई थी. इसी फिल्म से बॉबी देओल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी सीधे-सादे गांव के लड़के बादल और एक अमीर शहरी लड़की टीना के इर्द-गिर्द घूमता है. फिल्म के गाने भी खूब चर्चित हुए थे. बरसात के दिन आए बेहद चर्चित हुआ था.

bobby deol ajnabee - Photo Gallery
4/6

अजनबी

साल 2001 में अब्बास बर्मावाला और मस्तान बर्मावाला के निर्देशन में फिल्म अजनबी रिलीज हुई थी. इस फिल्म में बॉबी देओल ने राज मल्होत्रा का किरदार निभाया था. फिल्म में बॉबी देओल के अलावा अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और बिपाशा बसु भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में बॉबी देओल ने अपने किरदार से लोगों को आकर्षित करने का काम किया था.

bobby deol aashram - Photo Gallery
5/6

आश्रम

90 के दशक के बाद अचानक बॉबी देओल की चमक फीकी पड़ गई और लगा कि वो फिल्मी दुनिया से दूर हो गए हैं. लेकिन साल 2020 में वेब सीरीज आश्रम से उन्होंने दमदार वापसी की। इस सीरीज की कहानी एक धर्मगुरु बाबा निराला (बॉबी देओल) के दोहरे व्यक्तित्व को दर्शाती है, जिसमें उन्होंने एक अपराधी बाबा की भूमिका निभाई है. यह शो सत्ता, भ्रष्टाचार और शोषण की जटिलताओं को गहराई से उजागर करता है. इस सीरीज में बॉबी देओल के साथ चंदन रॉय सान्याल, अदिति सुधीर पोहनकर और दर्शन कुमार शामिल हैं.

bobby deol film animal - Photo Gallery
6/6

एनिमल

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म 'एनिमल' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसमें रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं हैं. फिल्म एक पिता और उसके बेटे के बीच जटिल रिश्ते को दर्शाती है, जिसमें प्रतिशोध, हिंसा और जैसे मुद्दे को दर्शाया गया है. फिल्म में बॉबी देओल के कुछ मिनट की भूमिका रणबीर कपूर पर भारी पड़ गई थी.