Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • अनुष्का शर्मा से दीपिका पादुकोण तक, ये अभिनेत्रियां निभा चुकी हैं प्रोड्यूसर की भी जिम्मेदारी; देखें लिस्ट

अनुष्का शर्मा से दीपिका पादुकोण तक, ये अभिनेत्रियां निभा चुकी हैं प्रोड्यूसर की भी जिम्मेदारी; देखें लिस्ट

Actresses Who Turned Producers: बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो सिर्फ फिल्मों में अभिनय तक ही सीमित नहीं है. बल्कि वो प्रोडक्शन में भी हाथ आजमा चुकी हैं. इस लिस्ट में कई दिग्गज एक्ट्रेस का नाम शामिल है. चलिए एक नजर डालते हैं उन टैलेंटेड अभिनेत्रियों पर. 

Last Updated: March 22, 2026 | 10:59 PM IST
Priyanka chopra - Photo Gallery
1/8

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ मिलकर क्लीन स्लेट फिल्म्स की शुरुआत की. उनकी पहली प्रोडक्शन नवदीप सिंह की 2015 की थ्रिलर फिल्म NH10 थी.

Kriti Sanon - Photo Gallery
2/8

कृति सेनन

कृति सेनन ने अपनी बहन नूपुर सनोन के साथ मिलकर 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' नाम की प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत की. उन्होंने अपना पहला प्रोजेक्ट फिल्म 'दो पत्ती' था.

Priyanka chopra - Photo Gallery
3/8

प्रियंका चोपड़ा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स के जरिए कई क्षेत्रीय और मुख्य धारा की फिल्में प्रोड्यूस की हैं. मराठी फिल्म के अलावा एक्ट्रेस ने साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'वेंटिलेटर' को भी प्रोड्यूस किया है.

Alia Bhatt - Photo Gallery
4/8

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने प्रोडक्शन की दुनिया में हाथ आजमाया है. उन्होंने शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर नेटफ्लिक्स इंडिया की डार्क कॉमेडी फिल्म "डार्लिंग्स" का निर्माण किया.

Deepika Padukone - Photo Gallery
5/8

दीपिका पादुकोण

साल 2020 में दीपिका पादुकोण ने अपने प्रोडक्शंस के तहत फिल्म 'छपाक' का निर्माण किया. साथ ही उसमें मुख्य भूमिका में भी नजर आईं.

Shilpa Shetty - Photo Gallery
6/8

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने वीएफएक्स स्पेशलिस्ट और अनुभवी संदीप माने के साथ मिलकर एसवीएस स्टूडियो लॉन्च किया. इसने VFX के क्षेत्र में कई फिल्मों में काम किया.

Taapsee Pannu - Photo Gallery
7/8

तापसी पन्नू

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने आउटसाइडर फिल्म्स बैनर के तहत साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'धक धक' से बतौर निर्माता के रूप में कदम रखा.

Dia Mirza - Photo Gallery
8/8

दीया मिर्जा

साल 2019 में, अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी वन इंडिया स्टोरीज एलएलपी की शुरुआत की. वो भी निर्माता की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं.

More News