World Cancer Day 2026: सोनाली बेंद्रे-पूजा बेदी से लेकर मनीषा कोइराला तक, इन अभिनेत्रियों ने दी ब्रेस्ट कैंसर को मात
Acress Fought With Breast Cancer: आज 04 फरवरी को पूरी दुनिया में विश्व कैंसर दिवस मनाया जा रहा है. बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों ने अपनी जिंदगी में बहादुरी से स्तन कैंसर का सामना किया और उससे उबरकर और भी मजबूत हुईं. जानिए उन एक्ट्रेस के बारे में.
सुचित्रा कृष्णमूर्ति
सुचित्रा कृष्णमूर्ति एक अभिनेत्री और गायिका हैं. वो 2008 में स्तन कैंसर से ग्रसित हो गई थीं. उन्होंने बड़ी हिम्मत से इस बीमारी का सामना किया और कैंसर के ऑपरेशन और कीमोथेरेपी करवाई. नियमित इलाज से उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर को मात दी.
नगमा
नगमा 90 के दशक की लोकप्रिय दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड अभिनेत्री थीं. उन्हें 2008 में स्तन कैंसर हुआ था. कैंसर को मात देने के बाद कुछ महीनों बाद ही उन्होंने काम पर लौटकर अपनी कहानी लिखी, ताकि कैंसर से जूझ रही अन्य महिलाओं को प्रेरणा मिल सके.
जया प्रदा
अभिनेत्री जया प्रदा को कुछ साल पहले स्तन कैंसर का पता चला था. उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां काफी हद तक गोपनीय रहीं, हालांकि कैंसर से उनकी लड़ाई की खबर ने बहुत से लोगों को प्रेरित किया.
सुनीता धीर
सुनीता धीर अभी अन्य अभिनेत्रियों की तरह मुख्यधारा में तो नहीं हैं, लेकिन स्तन कैंसर के खिलाफ उनका सार्वजनिक संघर्ष उम्मीद जगाने वाला है. वह कैंसर से निजात पा चुकी हैं.
पूजा बेदी
2020 में, अभिनेत्री और टीवी एक्ट्रेस पूजा बेदी ने घोषणा की कि उन्हें स्तन कैंसर है. हालांकि उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इस बीमारी को जड़ से उखाड़ फेंका.
मनीषा कोइराला
मनीषा कोइराला को साल 2012 में चौथे चरण के डिम्बग्रंथि कैंसर का पता चला था. उनका संघर्ष कठिन था, लेकिन उन्होंने साहस के साथ इसका सामना किया. 2013 में, उन्हें कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया. अब वह कैंसर से लोगों को जागरूक करती हैं.
सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे स्तन कैंसर के अपने अनुभव को सार्वजनिक करने वाली सबसे जानी-मानी हस्तियों में से एक थीं. 2018 में जब उन्हें इस बीमारी का पता चला, तो सभी हैरान रह गए. न्यूयॉर्क में एक शूटिंग के दौरान ही उन्हें इस बीमारी का पता चला और तुरंत उनका इलाज शुरू किया गया. सोनाली द्वारा सार्वजनिक रूप से अपनी कहानी साझा करने के साहसिक कदम ने कैंसर से जुड़े कलंक को मिटाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.