Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • करिश्मा तन्ना ही नहीं, कटरीना से लेकर करीना तक… 40 के बाद मां बनकर इन 8 हसीनाओं ने दी उम्र को मात!

करिश्मा तन्ना ही नहीं, कटरीना से लेकर करीना तक… 40 के बाद मां बनकर इन 8 हसीनाओं ने दी उम्र को मात!

Bollywood Actresses pregnant after 40: अब वह दौर बीत चुका है जब यह माना जाता था कि एक उम्र के बाद मां बनना मुश्किल है. आज की अभिनेत्रियां न केवल अपने करियर में मिसाल पेश कर रही हैं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी के फैसले भी अपनी शर्तों पर ले रही हैं. आइए जानते हैं उन 8 अभिनेत्रियों  के बारे में जिन्होंने 40 की उम्र में या 40 की उम्र के बाद मां बनने का सुख लिया है.

Last Updated: April 6, 2026 | 8:05 PM IST
Karishma Tanna - Photo Gallery
1/8

करिश्मा तन्ना 42 की उम्र में बनने वाली हैं मां

टीवी सीरियल नागिन से पहचान बनाने वाली करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रही हैं. हाल ही में उन्होंने साझा किया कि 42 साल की उम्र में वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. करिश्मा ने साल 2022 में बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी की थी और अब उनके घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं.

Katrina kaif - Photo Gallery
2/8

कटरीना कैफ

पिछले साल नवंबर 2025 को कटरीना कैफ और विक्की कौशल एक बेटे के माता पिता बने हैं . 42 साल की उम्र में कटरीना कैफ मां बनी.

kareena kapoor khan - Photo Gallery
3/8

करीना कपूर खान

करीना ने हमेशा रूढ़ियों को तोड़ा है. 40 की उम्र पार करने के बाद उन्होंने दूसरी बार मातृत्व को गले लगाया. फरवरी 2021 में उन्होंने अपने छोटे बेटे जेह को जन्म दिया. हाल ही में करीना रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में बड़े पर्दे पर नजर आई थीं.

preity zinta - Photo Gallery
4/8

प्रीति जिंटा

अपनी डिंपल वाली मुस्कान से सबका दिल जीतने वाली प्रीति जिंटा 46 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों, जय और जिया की मां बनीं. उन्होंने साल 2021 में सरोगेसी के जरिए इन नन्हे मेहमानों का अपने घर में स्वागत किया. प्रीति ने 2016 में जीन गुडइनफ से शादी की थी.

bipasha basu - Photo Gallery
5/8

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर साल 2022 में नन्ही परी 'देवी' का आगमन हुआ. उस समय बिपाशा की उम्र 43 साल थी. शादी के कई सालों बाद मां बनने की इस खुशी को बिपाशा ने अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स में जाहिर किया है.

shilpa shetty - Photo Gallery
6/8

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने 45 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने का फैसला किया. सरोगेसी की मदद से उनकी बेटी समीशा का जन्म हुआ. शिल्पा का एक बेटा वियान भी है, जिसका जन्म तब हुआ था जब शिल्पा 37 साल की थीं.

Amrita Rao - Photo Gallery
7/8

अमृता राव

'विवाह' फेम अमृता राव 40 साल की उम्र में बेटे वीर की मां बनीं. उन्होंने साल 2016 में अनमोल सूद से शादी की थी.

Neha Dhupia - Photo Gallery
8/8

नेहा धूपिया

नेहा ने भी 40 की उम्र में अपने दूसरे बेटे गुरिक को जन्म दिया. नेहा और अंगद बेदी की एक बड़ी बेटी मेहर भी है.

More News