देशी दिल, विदेशी दूल्हे… प्रियंका चोपड़ा से प्रीति जिंटा तक इन एक्ट्रेस ने की विदेश में शादी
Bollywood Actresses Married Foreigners: बॉलीवुड में तमाम ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता. साथ ही अपने जीवनसाथी के रूप में विदेशियों को चुनकर एक मिसाल कायम की. इस लिस्ट में केवल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ही नहीं बल्कि प्रीति जिंटा-जीन गुडइनफ, माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने, तापसी पन्नू-माथियास बो समेत तमाम एक्ट्रेस शामिल हैं. इन एक्ट्रेस की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही और उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बनाई.
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में अमेरिकी सिंगर और अभिनेता निक जोनस के साथ जोधपुर के उम्मेद भवन शाही शादी की थी. निक जोनस और एक्ट्रेस के बीच लगभग 10 साल का अंतर है. इसके बावजूद दोनों के बीच कपल गोल्स के रूप में देखा जाता है. प्रियंका शादी के बाद अमेरिका में रह रही हैं और उनकी एक बेटी भी है.
प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ
बॉलीवुड के डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने जीन गुडइनफ के साथ साल 2016 में शादी की थी. जीन गुडइनफ लॉस एंजिल्स स्थित फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं. उन्होंने बेहद निजी समारोह में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की. इसके बाद से वे लॉस एंजिल्स में ही सेटल हो गईं.
माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने
बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अक्तूबर 1999 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया मेंकार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी की थी. दोनों की शादी काफी निजी तरीके से की गई थी. शादी के बाद वे सालों तक डेनवर, कोलोराडो में रहीं और फिर 2011 में अपने परिवार के साथ मुंबई वापस आ गईं.
राधिका आप्टे और बेनेडिक्ट टेलर
बेबाक एक्टिंग से पहचान बनाने वाली राधिका आप्टे ने लंदन के म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से 2012 में शादी कर ली थी. दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को काफी प्राइवेट रखते हैं.
सेलिना जेटली और पीटर हाग
एक्ट्रेस सेलिना जेटली और पीटर हाग ने साल 2011 में शादी की थी. पीटर हाग ऑस्ट्रियाई बिजनेसमैन हैं. शादी के बाद से सेलिना ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली. वे दुबई और ऑस्ट्रिया में रहती हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रही हैं.
श्रिया सरन और आंद्रेई कोश्चीव
दृश्यम एक्ट्रेस श्रिया सरन ने 2018 में उदयपुर में अपने रूसी बॉयफ्रेंड आंद्रेई कोस्चीव से शादी की. आंद्रेई एक बिजनेसमैन होने के साथ ही टेनिस प्लेयर भी हैं. उनकी लव स्टोरी काफी फेमस हुई थी.
श्रीजिता डे और माइकल ब्लोहम-पेप
टीवी एक्ट्रेस श्रीजिता डे और माइकल ब्लोहम-पेप ने जुलाई 2023 में जर्मनी के हैम्बर्ग में एक खूबसूरत पुराने मठ में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की. इसके बाद नवंबर 2024 में दोनों ने गोवा के 'स्टोन वॉटर्स इको रिसॉर्ट' में ब्ंगाली रीति-रिवाजों से भी शादी की.
लीज़ा रे और जेसन देहनी
कनाडाई और भारतीय एक्ट्रेस लीज़ा रे ने 2012 में कैलिफोर्निया की सुरम्य नापा वैली में बैंकिंग एग्जीक्यूटिव जेसन देहनी के साथ शादी की थी. उनकी शादी में भारतीय और लेबनानी संस्कृति का मिश्रण देखा गया था.
तापसी पन्नू और माथियास बो
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने मार्च 2024 में डेनिश बैडमिंटन खिलाड़ी माथियास बो के साथ उदयपुर में शादी की थी. दोनों काफी समय से रिश्ते में थे और उन्होंने एक निजी समारोह में शादी की.