Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Bollywood Actresses: बॉलीवुड की वो अभिनेत्रियां जिन्होंने एक्टिंग के साथ सिंगिंग से भी जीता दिल

Bollywood Actresses: बॉलीवुड की वो अभिनेत्रियां जिन्होंने एक्टिंग के साथ सिंगिंग से भी जीता दिल

Bollywood actresses: बॉलीवुड के ये फिल्मी सितारे अपने शानदार अभिनय के साथ अपनी गायकी से भी लोगों का दिल जीतते आए हैं.आइए, कुछ ऐसे फिल्मी सितारों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अभिनय के साथ-साथ गायन में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है. इस लिस्ट में राशा थडानी, प्रियंका चोपड़ा से लेकर श्रद्धा कपूर तक का नाम शामिल है.

Last Updated: January 30, 2026 | 11:25 AM IST
Alia Bhatt - Photo Gallery
1/6

आलिया भट्ट

फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बेटी हैं. उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने अभिनय की शुरुात की और 'हाईवे' में 'सूहा-साहा' गाकर गायकी में भी कदम रखा. 2014 में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' का गाना 'मैं तनु समझावां की' गाकर उन्होंने गायिका के रूप में पहचान बनाई.

Rasha Thadani - Photo Gallery
2/6

राशा थडानी

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपने शानदार अभिनय के साथ साथ सिंगिंग भी करती हैं. राशा ने हाल ही में सिंगिंग डेब्यू किया है. उनके डेब्यू सॉन्ग का टाइटल 'छाप तिलक' है, जिसे राशा ने अपने दिल के बेहद करीब बताया है.

Priyanka Chopra - Photo Gallery
3/6

प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने न केवल अपने अभिनय और आकर्षक रूप के लिए बल्कि अपनी सुरीली आवाज के लिए भी जानी जाती हैं. उन्होंने 'दिल धड़कने दो', 'एक्जॉटिक', 'जैसे गानों पर प्रशंसकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है.

Shraddha Kapoor - Photo Gallery
4/6

श्रद्धा कपूर

शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं. उन्होंने 'एक विलन', 'हैदर' जैसी फिल्मों में अपनी गायकी का जादू बिखेरा है. उनकी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के गाने 'फिर भी तुमको चाहूंगा' का महिला संस्करण भी उन्होंने हीं गाया है.

Parineeti Chopra - Photo Gallery
5/6

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा ने फिल्म 'लेडिस वर्सेज रिकी बहल' से अपने अभिनय की शुरुआत की और अपनी जादुई आवाज से दर्शकों को भी इंप्रेस किया. उनका गाना 'माना के हम यार नहीं' को यूट्यूब पर खूब पसंद किया गया.

Shruti Haasan - Photo Gallery
6/6

श्रुति हासन

अभिनय के अलावा, एक प्रतिष्ठित पार्श्व गायिका हैं और उनका अपना संगीत बैंड भी है. उन्होंने 6 साल की उम्र में अपने पिता कमल हासन की फिल्म 'थेवर मगन' में अपना पहला गाना गाया था. श्रुति हासन ने अब तक 50 से अधिक गाने गा चुकी है .