World Cancer Day 2026: सोनाली बेंद्रे से लेकर संजय दत्त तक, इन सितारों ने कैंसर से जीती जंग
Celebs Fought With Cancer: बॉलीवुड की दुनिया में कुछ ऐसे जांबाज सितारे हैं, जिन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को अपने हौसलों से मात दे दी. इतना ही नहीं, फिर उन्होंने इंडस्ट्री में मजबूती से वापसी की. इन हस्तियों की कहानियां लोगों को प्रेरणा देने का काम करती हैं. आज 04 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस है. इस अवसर पर जानिए किन सेलेब्स ने कैंसर से जीती जंग.
सोनाली बेंद्रे
साल 2018 में, अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने मेटास्टैटिक कैंसर होने की घोषणा करके दर्शकों को चौंका दिया था. उन्होंने अमेरिका में इलाज कराने का फैसला किया और कीमोथेरेपी और उससे उबरने के अपने अनुभव को पूरी दुनिया के साथ साझा किया. उन्होंने अपनी हिम्मत और हौसलों से इस गंभीर बीमारी को जड़ से उखाड़ फेंका.
मनीषा कोइराला
मनीषा कोइराला को साल 2012 में चौथे चरण के डिम्बग्रंथि कैंसर का पता चला था. उनका संघर्ष कठिन था, लेकिन उन्होंने साहस के साथ इसका सामना किया. 2013 में, उन्हें कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया. अब वह कैंसर से लोगों को जागरूक करती हैं.
संजय दत्त
2020 में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को फेफड़ों का कैंसर हो गया था. मुंबई में लंबे इलाज के बाद, उन्होंने इस बीमारी पर विजय प्राप्त की और 2021 में उन्हें कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया. इलाज के दौरान संजय का अटूट दृढ़ संकल्प और सकारात्मक रवैया वाकई प्रेरणादायक रहा है.
महिमा चौधरी
महिमा चौधरी को 2022 में स्तन कैंसर का पता चला था. इसके बाद उन्होंने कीमोथेरेपी और नियमित उपचार कराए और अब वह कैंसर से निजात पा चुकी हैं. वह कैंसर के अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात करती हैं और इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अपने मंच का उपयोग करती हैं।
किरन खेर
दिग्गज अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ किरन खेर को 2021 में मल्टीपल मायलोमा नामक रक्त कैंसर का पता चला था. इसके बाद उन्होंने नियमित उपचार से इस बीमीरी से जंग जीती. आज वह कई लोगों के लिए प्रेरणा का काम करती हैं.
ताहिरा कश्यप
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी और फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप को पहली बार 2018 में स्तन कैंसर का पता चला था और 2020 में उन्हें कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया था. वह भी अपनी चुनौतियों और बीमारी के बारे में खुलकर बात करती हैं.
इन सितारों ने भी लड़ी लड़ाई
कुछ अन्य सितारों ने भी कैंसर से जंग जीती है. इस लिस्ट में अनुराग बसु, लिसा रे, राकेश रोशन, मुमताज भी शामिल हैं.