जब क्रिकेटरों के दिल पर छाया बॉलीवुड एक्ट्रेस का खुमार, विराट-अनुष्का के अलावा इन सितारों की जोड़ियां हैं मशहूर
Bollywood Celebs Meets Cricketers: क्रिकेट और बॉलीवुड की दुनिया का रिश्ता शुरू से ही लोगों को आकर्षित करता रहा है. अक्सर आपने देखा होगा कि मनोरंजन जगत की अभिनेत्रियां क्रिकेट के खिलाड़ियों को दिल दे बैठती हैं. इसके कई उदाहरण हमने देखें हैं, जैसे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, आथिया शेट्टी-केएल राहुल आदि. आइए नजर डालते हैं उन मशहूर सेलिब्रिटीज पर, जिन्होंने अपनी जिंदगी का साथी किसी क्रिकेट स्टार को बनाया और उनकी प्रेम कहानियों ने खूब सुर्खियां बटोरीं. जानिए.
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारतीय पुरुष क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली से शादी की थी. दोनों की शादी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस समय विराट और अनुष्का का एक बेटी भी है.
हेजल कीच-युवराज सिंह
सिक्सर किंग नाम से मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह ने साल 2016 में हेजल कीच के साथ शादी की थी. आपको बता दें कि हेजल ब्रिटिश मॉडल रह चुकी हैं और इन्होंने सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में भी काम किया है. दोनों की जोड़ी कई रिश्तों के लिए मिशाल का काम करती हैं.
सागरिका घाटगे और जहीर खान
बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में प्रीति सभरवाल की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने 2017 में शादी की थी. अभिनेत्री ने इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान से शादी रचाई थी.
नताशा स्टेनकोविक-हार्दिक पांड्या
नताशा स्टेनकोविक-हार्दिक पांड्या की लव स्टोरी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. आपको बता दें कि नताशा स्टेनकोविक, जो एक सर्बियन डांसर-मॉडल और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से साल 2020 में शादी की थी. हालांकि दोनों का रिश्ता बहुत दिनों तक नहीं चल सका और तलाक हो गया. दोनों का एक बेटा भी है.
अथिया शेट्टी और केएल राहुल
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल से 2023 में शादी की थी. दोनों एक-दूसरे को साल 2019 से डेट कर रहे थे.
धनश्री-युजवेंद्र चहल
डांसर-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से साल 2020 में शादी की थी. आपको बता दें कि शादी के लगभग पांच साल बाद 2025 में दोनों ने तलाक ले लिया था. इसके बाद इनके तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी.
पलाश मुछाल-स्मृति मंधाना
भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार-म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि, शादी के पहले ही कुछ ऐसा हुआ कि दोनों का रिश्ता टूट गया है. इस शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा थी.