Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • बॉलीवुड के ये मशहूर सितारे हैं विदेशी नागरिक, फिर भी करते हैं हिंदी फिल्मों में राज; तीसरा नाम जान चौंक जाएंगे आप

बॉलीवुड के ये मशहूर सितारे हैं विदेशी नागरिक, फिर भी करते हैं हिंदी फिल्मों में राज; तीसरा नाम जान चौंक जाएंगे आप

Bollywood Celebs with Foreign Passport: बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं, जो हिंदी फिल्मों में अपना परचम लहरा रहे हैं. लेकिन उनका जन्म विदेश में हुआ और उनके पास विदेश की नागरिकता भी है. चलिए जानते हैं उन एक्टर्स के बारे में. इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर सनी लियोनी तक शामिल हैं. 

Last Updated: March 12, 2026 | 4:17 PM IST
Alia bhatt - Photo Gallery
1/6

आलिया भट्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म निर्माता महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी हैं. उनकी मां ब्रिटिश मूल की हैं और उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है. आपको बता दें कि आलिया का जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन उनकी मां की वजह से उनके पास यूके का पासपोर्ट है.

Katrina kaif - Photo Gallery
2/6

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ ब्रिटेन की नागरिक हैं. उनका जन्म हांगकांग में हुआ था. हालांकि उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी से बॉलीवुड में पहचान बनाई और आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं.

Nora Fatehi - Photo Gallery
3/6

नोरा फतेही

नोरा फतेही मूल रूप से मोरक्को की रहने वाली हैं, लेकिन उनके पास कनाडा की नागरिकता है. अपने शानदार डांस और हिट गानों की बदौलत उन्होंने बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है और आज वह इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं.

imran khan - Photo Gallery
4/6

इमरान खान

इमरान खान का जन्म अमेरिका के मैडिसन, विस्कॉन्सिन में हुआ था, इसलिए उनके पास अमेरिकी नागरिकता है. वह आमिर खान के भतीजे हैं और अपनी सादगी भरी, शहरी-रोमांटिक छवि के कारण बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय हुए.

Jacqueline Fernandez - Photo Gallery
5/6

जैकलीन फर्नांडीज

जैकलीन फर्नांडीज मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली हैं और उनके पास श्रीलंका का पासपोर्ट है. उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम किया है और अपनी खूबसूरती व अभिनय से खास पहचान बनाई है.

Sunny leone - Photo Gallery
6/6

सनी लियोनी

सनी लियोन एक कनाडाई-अमेरिकी अभिनेत्री हैं. उनका जन्म सार्निया, ओंटारियो में हुआ था और बाद में उन्होंने कनाडाई नागरिकता बनाए रखते हुए अमेरिकी नागरिकता प्राप्त कर ली. उन्हें 'जिस्म 2', 'रागिनी एमएमएस 2', 'एक पहेली लीला' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है.

More News