2026 में गूंजेगी किलकारियां! दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर सोनम कपूर तक, ये अभिनेत्रियां बनने वाली हैं मां
Bollywood Celebrity Pregnancy 2026: टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से चल रही हैं. बताया जा रहा है कि वह 6-7 महीने की प्रेग्नेंट हैं. आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ही नहीं, ये एक्ट्रेस भी बनने वाली हैं मां. देखें लिस्ट.
सोनम कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने नवंबर 2025 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, जिसमें उन्होंने बताया कि बच्चे का जन्म 2026 के वसंत में होने की उम्मीद है.
2022 में हुआ पहले बच्चे का जन्म
सोनम कपूर और आनंद आहूजा का एक बेटा है, जिसका नाम वायु कपूर आहूजा है, जिनका जन्म अगस्त 2022 में हुआ था.
दिव्यांका त्रिपाठी
टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया कथित तौर पर अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. 10 साल बाद पहली बार दोनों पैरेंट्स बनेंगे. हालांकि, अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है.
शिवलेका ओबेरॉय
अभिनेत्री शिवलेका ओबेरॉय और उनके पति अभिषेक पाठक ने 2025 के दिसंबर महीने में अपनी पहली गर्भावस्था की घोषणा की थी.
सुरभि ज्योति
टेलीविजन अभिनेत्री सुरभि ज्योति प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने 11 फरवरी, 2026 को इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की और तब से वह अपने बेबी बंप और प्रेग्नेंसी की तस्वीरें लगातार साझा कर रही हैं.
क्रिसैन बैरेटो
अभिनेत्री क्रिसैन बैरेटो ने वैलेंटाइन डे, 14 फरवरी 2026 को अपने पति नाथन करमचंदानी के साथ अपनी पहली प्रेंग्नेंसी की घोषणा की.
नीना गुप्ता
नीना गुप्ता के प्रेग्नेंसी की भी अफवाहें तेजी से उड़ी थी. बताया गया कि वो 66 वर्ष की उम्र में मां बनने वाली हैं. हालांकि, एक्ट्रेस ने बताया कि ये सारी खबरें मात्र अफवाह हैं.