जब फिल्मी सेट बना मोहब्बत का अड्डा! काजोल-अजय से यामी-आदित्य धर तक, इन सितारों की रील से रियल बनी लव स्टोरी
Bollywood Couples Found Love on Set: सिनेमाई दुनिया में अक्सर कलाकार काम करते-करते फिल्मी सेट पर ही एक दूसरे को दिल दे बैठते हैं. फिर उनमें दोस्ती होती है और धीरे-धीरे प्यार हो जाता है. इसके बाद वो असल जिंदगी में हमसफर बन जाते हैं. आज हम कुछ बॉलीवुड सितारों के बारे में बात करेंगे, जिन्हें शूटिंग सेट पर हुआ प्यार. इस लिस्ट में कई दिग्गज सितारे शामिल हैं.
काजोल और अजय देवगन
काजोल और अजय देवगन की पहली मुलाकात साल 1995 में फिल्म 'गुंडाराज' की शूटिंग के दौरान हुई थी. दोस्ती से शुरू हुआ उनका रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. दोनों की शादी 24 फरवरी, 1999 को हुई थी.
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच फिल्म 'गुरु' के दौरान दोस्ती हुई थी. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जल्द ही असल जिंदगी के रिश्ते में बदल गई. दोनों ने जनवरी 2007 में सगाई की और 20 अप्रैल 2007 को शादी कर ली.
यामी गौतम और आदित्य धर
यामी गौतम और आदित्य धर को फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में काम करते हुए प्यार हो गया था. दोनों ने अपने रिश्ते को कई दिनों तक लोगों से दूर रखा था. फिर उन्होंने 4 जून, 2021 को अपनी शादी की घोषणा करके सबको चौंका दिया था. इन दिनों आदित्य धर फिल्म 'धुरंधर 2' से चर्चा में हैं.
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की प्रेम कहानी 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर शुरू हुई थी. लगभग एक दशक तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने 2012 में शादी कर ली.
करीना कपूर और सैफ अली खान
करीना कपूर फिल्म 'टशन' में सैफ अली खान के साथ काम कर रही थीं. फिल्म 'जब वी मेट' के बाद उनका शाहिद कपूर से ब्रेकअप हो गया था. दस साल के उम्र के अंतर के बावजूद, करीना और सैफ ने साल 2012 में शादी की थी.
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रास लीला राम लीला' की शूटिंग के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों को प्यार हो गया और साल 2018 में दीपिका और रणवीर ने शादी की थी.
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को फिल्म 'शेरशाह' के दौरान प्यार हो गया था. फिर उन्होंने साल 2023 में शादी कर ली थी.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को भी फिल्म के सेट पर प्यार हुआ था. दोनों की नजदीकियां फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के दौरान बढ़ गई थी. दोनों ने साल 2022 में शादी की थी.