‘मर्डर 2’ से लेकर ‘प्रेम रतन धन पायो’ तक, कोरियन सिनेमा से प्रेरित हैं बॉलीवुड की ये फिल्में
Hindi Movies of Korean Remake: आजकल भारतीय दर्शकों के बीच कोरियाई फिल्में और ड्रामा काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. उनकी दिलचस्प कहानियों और अलग अंदाज ने लोगों को खूब आकर्षित किया है. ऐसे में आइए नजर डालते हैं बॉलीवुड की उन फिल्मों पर, जो कोरियाई फिल्मों से प्रेरित हैं या उनकी रीमेक मानी जाती हैं.
राधे
सलमान खान अभिनीत 'राधे' कोरियन फिल्म 'द आउटलॉज' से प्रेरित हैं. हालांकि, फिल्म 'राधे' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी.
आवारापन
इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'अवारपन' 2007 में रिलीज हुई थी. जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया था. यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई कोरियाई फिल्म 'बिटर्सवीट' से प्रेरित थी.
बर्फी
कोरियाई फिल्म ‘लवर्स कॉन्सर्टो’ (2002) से प्रेरित होकर बनी ‘बर्फी’ बॉलीवुड की सबसे पसंद की जाने वाली और सफल फिल्मों में से एक बनी.
एक विलेन
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक विलेन' साल 2014 में आई थी. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे. फिल्म की कहानी कोरियाई फिल्म 'शॉ द डेविल' से प्रेरित थी.
मर्डर 2
2008 में रिलीज़ हुई कोरियाई फिल्म 'द चेज़र' से प्रेरित होकर बॉलीवुड फिल्म 'मर्डर 2' बनी थी, जो एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर थी. इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.
प्रेम रतन धन पायो
2012 में आई कोरियाई फिल्म ‘मास्करेड’ से प्रेरित होकर ‘प्रेम रतन धन पायो’ बनाई गई थी. हालांकि इस फिल्म से सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी की वापसी हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं हो पाई.
धमाका
राम माधवानी द्वारा निर्देशित और कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म 'धमाका' 2021 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म कोरियाई फिल्म 'द टेरर लाइव' का रीमेक भी बताई जाती है.
भारत
सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'भारत' कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' की रीमेक है.