Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • शाहरुख-ऐश्वर्या से लेकर अनिल कपूर तक, इन सितारों की ये फिल्में हुई थीं फ्लॉप; कहानियों में था दम, नाम जान नहीं होगा यकीन

शाहरुख-ऐश्वर्या से लेकर अनिल कपूर तक, इन सितारों की ये फिल्में हुई थीं फ्लॉप; कहानियों में था दम, नाम जान नहीं होगा यकीन

Bollywood Flop Movies: बॉलीवुड के इतिहास में कुछ ऐसी फिल्में बनीं, जो उस समय बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉप रही थीं, लेकन आज वो कल्ट फिल्मों में शामिल हैं. इन फिल्मों की कहानियों में है दम. कुछ फिल्मों के तो नाम सुन आपको यकीन तक नहीं होगा कि वो फ्लॉप थीं. जानिए उन फिल्मों के नाम. 

Last Updated: February 28, 2026 | 5:45 PM IST
sonchiriya movie - Photo Gallery
1/7

सोनचिड़िया

साल 2019 में 'सोनचिड़िया' फिल्म रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, आशुतोष राणा, मनोज बाजपेयी जैसे स्टारकास्ट शामिल थे. यह फिल्म डाकू मान सिंह के गैंग पर आधारित थी. इसकी कहानी दर्शकों को प्रभावित करती हैं, लेकिन ये उस समय बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी.

mera naam joker - Photo Gallery
2/7

मेरा नाम जोकर

राज कपूर द्वार निर्देशित फिल्म 'मेरा नाम जोकर' उस समय बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी. लेकिन इसकी कहानी आज लोगों को भावुक कर देती है. इस फिल्म में राज कपूर ने खुद राजू का किरदार निभाया था, जिसने दर्शकों का दिल जीतने का काम किया था.

raincoat movie - Photo Gallery
3/7

रेनकोट

अजय देवगन और ऐश्वर्या रॉय अभिनीत इस फिल्म की कहानी आपको पुराने दौर में ले जाती है. फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें दो प्रेमी किसी कारणवश अलग हो जाते हैं, फिर एक बार दोबारा वह मिलते हैं. यह फिल्म भी फ्लॉप रही थी.

swades - Photo Gallery
4/7

स्वदेश

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश भी फ्लॉप हुई थी. जी हां साल 2004 में आई इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था.

nayak movie - Photo Gallery
5/7

नायक

अनिल कपूर अभिनीत फिल्म 'नायक' भी रिलीज के वक्त बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. इस फिल्म की कहानी में एक व्यक्ति महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री द्वारा दी गई चुनौती को स्वीकार करता है. एक दिन के लिए राज्य का संचालन करता है, और वह इसमें इतनी सफलता प्राप्त करता है कि जल्द ही वह राजनीतिक षड्यंत्रों में उलझ जाता है. इतनी अच्छी कहानी के बावजूद यह फिल्म नहीं चल पाई थी.

patakha movie - Photo Gallery
6/7

पटाखा

फिल्म की कहानी की बात की जाए, तो यह राजस्थान के एक गांव की कहानी है, जिसमें दो झगड़ालू सगी बहनों की कहानी दिखाई गई है.फिल्म में मुख्य भूमिका के तौर पर सुनील ग्रोवर हैं. यह फ्लॉप फिल्म थी, लेकिन आज दर्शक इसे देख इसकी कहानी की तारीफ करते हैं.

maidaan movie - Photo Gallery
7/7

मैदान

अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' भी बहुत बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर पिटी थी. लेकिन इसकी कहानी की लोग तारीफ करते हैं.

More News