ग्लैमर से परे सच्चा रिश्ता: काजोल-तनीषा से करीना-करिश्मा तक, ये हैं बॉलीवुड के सबसे प्यारे सिबलिंग्स
Bollywood Siblings: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में सभी सितारे अपनी दुनिया में मस्त हैं. लेकिन भाई-बहन का रिश्ता ऐसा होता है, जो हर परिस्थिति में एक-दूसरे के लिए खड़े रहते हैं. बॉलीवुड में भी कुछ ऐसे सिबलिंग्स हैं, जिनकी जोड़ियां बहुत प्रसिद्ध हैं. और वह एक सच्चे परिवार का उदाहरण पेश करने का काम करते हैं.
करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर
करीना और करिश्मा कपूर जैसी जोड़ियां बहुत कम ही देखने को मिलती हैं. दोनों बहनों ने अपने दम पर सिनेमाई दुनिया में अलग पहचान बनाई है. दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए किसी भी मुश्किल घड़ी में खड़ी रहती हैं.
काजोल और तनीषा मुखर्जी
काजोल और तनीषा मुखर्जी के बीच भी काफी अच्छा रिश्ता है. दोनों की जोड़ियां कई परिवारों के लिए मिसाल है.
अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन
बॉलीवुड में बच्चन खानदान हमेशा अपने परिवार और संस्कारों को लेकर जाना जाता है. अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन अक्सर सार्वजनिक जगहों पर दिख जाते हैं. दोनों भाई-बहन एक-दूसरे के लिए काफी सपोर्टिव हैं.
सोनम कपूर और रिया कपूर
सोनम और रिया की जोड़ी कई बहनों के लिए उदाहरण है, क्योंकि दोनों एक-दूसरे के लिए हर वक्त खड़ी रहती हैं. दोनों अपने करियर में सफल हैं.
सैफ अली खान और सोहा अली खान
सैफ और सोहा को बॉलीवुड की सबसे प्रिय भाई-बहन की जोड़ियों में से एक बनाता है. दोनों कार्यक्रमों में एक-दूसरे के प्रति प्यार और समर्थन दिखाते नजर आ जाते हैं.
सनी देओल और बॉबी देओल
सनी और बॉबी देओल मजबूत भाईचारे की मिसाल हैं. जीवन और करियर के हर पड़ाव पर, देओल बंधुओं ने एक-दूसरे का मजबूती से साथ दिया है.
आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना
आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना के बीच आपसी सम्मान और प्रेम देखने को मिल जाता है. दोनों फिल्मी दुनिया में नाम कमा रहे हैं.