चप्पल कांड से हिल गया बॉलीवुड! लड़की ने सरेआम खलनायक को बनाया निशाना, वजह ने मचा दी सनसनी
Bollywood Villain: आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे खलनायक के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसने पर्दे पर कुछ ऐसा रोल निभाया कि असल जिंदगी में भी लोग उनसे नफरत करने लगते थे. अभिनेता अपने अभिनय से किरदार को हूबहू जीवंत कर देते थे. बताया जाता है कि एक बार तो उनपर एक महिला ने चप्पल फेंक दी थी. जानिए वो किस्सा.
कौन हैं वो अभिनेता?
हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं उनका नाम है ओंकार नाथ धर. उन्हें सिनेमाई दुनिया में जीवन नाम से जाना जाता था. अभिनेता ने अपने जीवन में कई जबरदस्त फिल्में की हैं.
बचपन से था एक्टिंग का शौक
एक्टर जीवन बचपन से ही अभिनेता बनना चाहते थे. उसके पिता राज्यपाल थे, इसलिए ऐसे परिवार में होने के कारण फिल्मों में काम करना उस दौर में स्वीकार्य नहीं होता था.
26 रुपये लेकर घर से निकले
अभिनेता के एक्टिंग की जुनून इस कदर सवार था कि वो मात्र 26 रुपये लेकर मुंबई आ गए. जहां उन्होंन बहुत संघर्ष किया, लेकिन उनके अभिनय ने सबका ध्यान खींच लिया. एक्टर को पहली बार 1935 में आई फिल्म 'फैशनेबल इंडिया' में एक छोटा सा रोल मिला.
विलने बनकर छाए अभिनेता
एक्टर जीवन ने कई फिल्मों में खनलायक की भूमिका अदा की. उन्होंने 'जॉनी मेरा नाम', 'नया दौर', 'कोहिनूर', 'आंखें', 'मेला' और 'नागिन' जैसी फिल्मों में निगेटिव रोल में नजर आए.
असल जिंदगी में चिढ़ते थे फैंस
अभिनेता पर्दे पर खलनायक का रोल इस कदर निभाते थे कि लोगों को उनसे नफरत हो जाया करती थी. लोग उन्हें स्क्रीन ही नहीं, ऑफ स्क्रीन पर भी देखकर चिढ़ जाया करते थे. एक ऐसा ही वाकया भी हुआ था.
महिला ने फेंका चप्पल
एक्टर जीवन का अभिनय इतना प्रभावशाली था कि एक बार मुंबई के बाहर एक कार्यक्रम में भाग लेते समय, एक महिला ने गुस्से में आकर उन पर चप्पल फेंक दी. फिर स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.
नारद मुनी के रूप में हुए प्रसिद्ध
अभिनेता जीवन ने अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था. कहा जाता है कि अभिनेता ने विभिन्न भाषाओं की 60 से अधिक फिल्मों और थिएटर प्रस्तुतियों में नारद मुनि की भूमिका निभाई है. नारद मुनि के रूप में उनकी सबसे प्रसिद्ध फिल्म 1950 की हिट फिल्म 'हर हर महादेव' थी.