Most Popular Actors: जारी हुई पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट, 10 में से 7 पर साउथ कलाकारों का कब्जा
Most Popuar Actors List: ऑरमैक्स मीडिया ने पॉपुलर स्टार्स की लिस्ट जारी कर दी है. आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर कोई बॉलीवुड एक्टर नहीं बल्कि साउथ एक्टर्स हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग से अपने फैंस के दिलों में इस कदर छाप छोड़ी कि वे नंबर 1, 2 और 3 पर आ गए हैं. चौथे नंबर पर शाहरुख खान के बाद फिर से साउथ एक्टर्स हैं. वहीं लास्ट नंबर पर बॉलीवुड के दबंग खान भाईजान और अक्षय कुमार हैं. आइए देखते हैं लिस्ट…
प्रभास
लिस्ट में पहला नाम साउथ एक्टर प्रभास का है. जनवरी में उनकी मच अवेटेड फिल्म राजासाब रिलीज हुई, जो बड़े पर्दे पर फ्लॉप रही. हालांकि इसके बावजूद वे अपनी इस फिल्म के लिए काफी लाइमलाइट में रहे.
थलापति विजय
लिस्ट में दूसरे नंबर पर थलापति विजय हैं. उनकी फिल्म जयनायकन पोंगल पर रिलीज होने वाली थी. हालांकि रिलीज से पहले उस पर रोक लगा दी गई. इस दौरान फिल्म की रिलीज को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है.
अल्लू अर्जुन
लिस्ट में तीसरे नंबर पर अल्लू अर्जुन का नाम है. वे 2024 में रिलजी हुई फिल्म पुष्पा 2 में नजर आए थे. पुष्पा के प्रीमियर के दौरान भगदड़ हुई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई. इसके कारण उनकी सिक्योरिटी टीम पर केस चल रहा है. इसके लिए उन पर केस चल रहा है.
शाहरुख खान
टॉप 10 की लिस्ट में चौथे नंबर पर किंग खान यानी शाहरुख खान का नाम है. उन्होंने अपने 35 साल के करियर में काफी नाम कमाया. वे अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी.
महेश बाबू
पांचवें नंबर पर साउथ एक्टर महेश बाबू का नाम है. उनकी मच अवेटेड फिल्म 'वाराणसी' का टीजर जारी हो चुका है. इस फिल्म को एस एस राजामौली ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी. इस फिल्म के कारण महेश बाबू काफी चर्चा में रहे.
अजीत कुमार
मोस्ट पॉपुलर एक्टर की लिस्ट में छठे नंबर पर साउथ एक्टर अजीत कुमार का नाम है. पिछले साल उनकी दो फिल्में रिलीज हुईं, जो सुपरहिट रहीं. ये फिल्में 'विदामुयार्ची' और 'गुड बैड अगली'थीं, जिसके कारण एक्टर चर्चा में रहे.
राम चरण
सातवें नंबर पर साउथ एक्टर राम चरण का नाम आता है. 31 जनवरी को वे जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं. इसके अलावा उनकी फिल्म 'पेड्डी' 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है.
जूनियर एनटीआर
ऑरमैक्स मीडिया की लिस्ट में आठवें नंबर पर साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर का नाम आता है. उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ वॉर 2 में काम किया था. इस फिल्म में वे विलेन के किरदार में नजर आए थे.
सलमान खान
लिस्ट में नौवें नंबर पर सलमान खान का नाम है. वे अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान के लिए चर्चा में हैं. ये फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है. पहले इसे ईद के मौके पर रिलीज होना था लेकिन ईद पर धुरंधर-2 रिलीज होने वाली है, जिसके कारण इसकी रिलीजिंग डेट टाल दी गई है.
अक्षय कुमार
वहीं लिस्ट में 10वें नंबर पर अक्षय कुमार का नाम है. वे आखिरी बार जॉली एलएलबी में नजर आए थे. वे अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं.