बॉलीवुड की वो ‘धुरंधर’ जोड़ी, जिसने 90s में बदला गेम; शाहरुख-सलमान को दी थी मात, पर्दे पर मचाया था तूफान
Bollywood 90s Duo: बॉलीवुड में 90 के दशक में कई सितारों में जबरदस्त जंग थी. उस दौर में सलमान-शाहरुख की जोड़ी बड़े पर्दे पर कमाल कर रही थी. दोनों खान्स अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने लगे थे. लेकिन क्या आपको पता है एक ऐसी जोड़ी थी, जिन्होंने कई बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया था. आखिर कौन हैं वो एक्टर. चलिए जानते हैं.
कौन है वो धुरंधर जोड़ी?
हम जिस धुरंधर जोड़ी की बात कर रहे हैं. वो कोई और नहीं, बल्कि अक्षय कुमार और अजय देवगन हैं. ये जोड़ी साल 1994 की फिल्म 'सुहाग' में एक साथ दिखी थी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था.
90 के दशक में किया था राज
रिपोर्ट्स बताती है कि 90 के दशक में एक समय ऐसा आया, जब अक्षय कुमार और अजय देवगन की जोड़ी को देखने के लिए लोग दीवाने थे. दोनों का एक्शन और रोमांटिक अंदाज लोगों को काफी पसंद आया.
सलमान-शाहरुख का था दबदबा
90s में सलमान खान फिल्म मैंने प्यार किया से सबके चहेते बन गए थे. वहीं शाहरुख खान दीवाना और बाजीगर जैसी फिल्मों से दर्शकों की पहली पसंद बन चुके थे. उसी दौर में साल 1995 में करण-अर्जुन रिलीज हुई, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसमें सलमान-शाहरुख ने एक साथ आकर सिनेमाई दुनिया का इतिहास बदल दिया था.
एक्शन फिल्मों से की एंट्री
साल 1991 में अजय देवगन ने 'फूल और कांटे' फिल्म से एंट्री की थी, जिसमें वो एक्शन किरदार में दिख रहे थे. वहीं 1992 में अक्षय कुमार ने 'खिलाड़ी' में अपनी मार्शल आर्ट स्किल्स दिखाई. इसके बाद से दोनों एक्शन हीरो के रूप में छा गए.
सुहाग फिल्म में किया कमाल
साल 1994 में दोनों एक साथ पहली बार फिल्म 'सुहाग' में नजर आए. कुकू कोहली के निर्देशन में बनी फिल्म में अक्षय कुमार और अजय देवगन ने तहलका मचा दिया था. फिल्म के गानों को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था.
इसके बाद डायरेक्टर की पसंद बन गए दोनों एक्टर्स
धीरे-धीरे अजय देवगन और अक्षय कुमार निर्माताओं की पसंद गए. हालांकि, 90 के दशक के बाद दोनों का साथ नजर आना मुश्किल हो गया. साल 2005 में दोनों 'इंसान' फिल्म में साथ नजर आए थे.
इन फिल्मों में साथ आए नजर
इसके बाद अजय देवगन और अक्षय कुमार 'खाकी' और 'सूर्यवंशी' फिल्म में नजर आए.