Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Highest Opening Day Films: धुरंधर 2 बनी नंबर 1, देखें पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 8 फिल्मों की लिस्ट

Highest Opening Day Films: धुरंधर 2 बनी नंबर 1, देखें पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 8 फिल्मों की लिस्ट

Highest Opening Day Films: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और रिलीज़ होते ही इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. पहली फ़िल्म की ज़बरदस्त सफलता के बाद, इस सीक्वल ने बॉक्स ऑफ़िस पर धूम मचा दी है. दर्शकों से लेकर फ़िल्म समीक्षकों तक, हर कोई इसकी जमकर तारीफ़ कर रहा है. इसके अलावा, ‘धुरंधर 2’ अपने ओपनिंग डे पर बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बनकर उभरी है. पेड प्रीव्यू को छोड़कर, फ़िल्म ने एक ही दिन में 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है. यह एक ऐसी उपलब्धि जिसे बहुत बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. इस बीच, आइए उन फ़िल्मों की लिस्ट पर एक नज़र डालते हैं जिन्होंने अपने ओपनिंग डे पर सबसे ज़्यादा कमाई की है.

Last Updated: March 22, 2026 | 10:56 AM IST
The powerhouse is shattering box office records - Photo Gallery
1/9

धुरंधर तोड़ रही कमाई के रिकॉर्ड

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फ़िल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपए कमाए, जिसमें से अकेले हिंदी बेल्ट में फ़िल्म ने 99.10 करोड़ रुपए की कमाई की. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, इस स्पाई थ्रिलर ने तीसरे दिन भारत में ज़बरदस्त 113 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की है, जिससे इसका तीन दिनों का कुल कलेक्शन (प्रीव्यूज़ को मिलाकर) 339.27 करोड़ रुपये (नेट) के मज़बूत आंकड़े तक पहुंच गया है. फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन भी उतना ही शानदार रहा है और यह फिल्म 500 करोड़ रुपये के प्रतिष्ठित क्लब में शामिल हो गई है. तीसरे दिन के फ़ाइनल आंकड़ों का अभी भी इंतज़ार है लेकिन इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन पहले ही 501.04 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. यह सिर्फ एक बड़ी उपलब्धि ही नहीं है, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक ऐतिहासिक पल है.

Jawan too stole the show - Photo Gallery
2/9

जवान का भी रहा जलवा

2023 में रिलीज़ हुई शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म 'जवान' ने अपने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ रुपये कमाए और फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 640.25 करोड़ रहा.

Pushpa 2 Left a Lasting Impression on the Heart - Photo Gallery
3/9

पुष्पा 2 ने छोड़ी दिल पर छाप

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की सुपरहिट फ़िल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने अपने पहले दिन हिंदी बेल्ट में 70.30 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया, और इसका कुल नेट कलेक्शन 1,234.10 करोड़ रहा.

Animal also has excellent collections - Photo Gallery
4/9

एनिमल का भी बढ़िया कलेक्शन

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फ़िल्म 'एनिमल' ने अपने ओपनिंग डे पर 63.80 करोड़ कमाए और फ़िल्म ने कुल मिलाकर 553.87 करोड़ की बढ़िया कमाई की.

Pathaan Box Office Collection - Photo Gallery
5/9

पठान का कलेक्शन

शाहरुख़ ख़ान और दीपिका पादुकोण की फ़िल्म 'पठान' ने अपने ओपनिंग डे पर 57 करोड़ रुपए कमाए. साथ ही इसकी कुल कमाई लगभग 543.09 करोड़ रुपए रही. लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आई.

Stree 2 Collection Stands at This Much - Photo Gallery
6/9

स्त्री 2 का इतना है कलेक्शन

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की सुपरहिट फ़िल्म 'स्त्री 2' ने अपने पहले दिन 51.80 करोड़ रुपए कमाए और पूरे देश में कुल 533.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.

Yash films were blockbusters - Photo Gallery
7/9

यश की फिल्में रहीं ब्लॉकबस्टर

साउथ के सुपरस्टार यश की फ़िल्म 'K.G.F: Chapter 2' ने हिंदी बेल्ट में 53.95 करोड़ की नेट कमाई दर्ज की. इसके अलावा फ़िल्म का कुल कलेक्शन 859.70 करोड़ रहा. लोगों ने यश की फिल्मों को जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया.

War Collection - Photo Gallery
8/9

वॉर का कलेक्शन

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म 'वॉर' ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और अपने ओपनिंग डे पर 53.35 करोड़ रुपए कमाए. इसके अलावा फ़िल्म ने पूरे भारत में 318 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.

Disclaimer - Photo Gallery
9/9

डिस्क्लेमर

यह फोटो गैलरी सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाई गई है. इसमें दी गई जानकारी विभिन्न स्त्रोतों से ली गई है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट्स की सलाह लें.

More News