बॉलीवुड का ‘नवरात्रि’ सेलिब्रेशन, गरबा नाइट्स में फेवरेट हैं इन फिल्मों के गाने, देखें लिस्ट
नवरात्रि आते ही चारों ओर उत्सव-सा माहौल हो जाता है. चैत्र नवरात्रि के पावन 9 दिन शुरू हो रहे हैं. बॉलीवुड ने भी कई बार फिल्मों में अलग अंदाज से नवरात्रि को सेलिब्रेट किया है. हिंदी फिल्मों में कई गाने इस उत्सव पर फिल्माए गए हैं. संजय लीला भंसाली ने तो अपनी कई फिल्मों में नवरात्रि के उत्सव को दिखाया है.
रामलीला (गोलियों की रासलीला राम-लीला)
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी वाली संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में नवरात्रि के दौरान होने वाला गरबा दिखाया गया है. 'नगाड़ संग ढोल' जैसे गाने इस त्योहार की उमंग को परफेक्टली कैप्चर करते हैं.
गंगूबाई काठियावाड़ी
आलिया भट्ट अभिनीत इस बायोपिक फिल्म में 'ढोलिडा' गाना नवरात्रि की वाइब से पूरी तरह मेल खाता है. श्रेया घोषाल और शैल हाड़ा की आवाज में यह ट्रैक एनर्जेटिक बीट्स और ड्रामेटिक कोरियोग्राफी से सजा है.
हम दिल दे चुके सनम
'धोली तारो ढोल बाजे' हम दिल दे चुके सनम का आइकॉनिक गाना है, जो नवरात्रि में होने वाले गरबा को दिखाता है. ऐश्वर्या राय और सलमान खान का मेस्मराइजिंग गरबा सभी का मन मोह लेता है.
रईस
फिल्म के 'उड़ी-उड़ी जाये' गाने में शाहरुख खान का गरबा परफॉर्मेंस नवरात्रि को सोलफुल अंदाज में प्रदर्शित करता है. हाई-एनर्जी म्यूजिक, डांस और डिवोशन ने इस गाने को उत्सव का इंटेंस स्पिरिट प्रदान किया.
लवयात्रि
सलमान खान प्रोड्यूस्ड यह फिल्म गुजराती कल्चर को दिखाती है. लाइवली सॉन्ग्स और डांस से नवरात्रि को कनेक्शन, जॉय और डेवोशन के रूप में दिखाया गया है.
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' अपने शानदार गरबा दृश्यों, रंग-बिरंगे पहनावे और जोशीले संगीत के साथ नवरात्रि के उत्सव वाले माहौल को जीवंत कर देती है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत यह फ़िल्म, आनंदमय नृत्य, पारिवारिक समारोहों और सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाती है.
देवदास (2002)
संजय लीला भंसाली की 'देवदास' अपने भव्य सेट, रंग-बिरंगी पोशाकों और जोशीले गरबा समारोहों के ज़रिए नवरात्रि की भव्यता को खूबसूरती से दर्शाती है. 'डोला रे' गाने में दुर्गा पूजा का भव्य उत्स्व दिखाया गया है.