Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • जब श्रीदेवी के प्यार में दीवाना हुआ यह निर्माता, प्रपोज करते ही आगबबूला हो उठीं एक्ट्रेस; सुनाई खरीखोटी

जब श्रीदेवी के प्यार में दीवाना हुआ यह निर्माता, प्रपोज करते ही आगबबूला हो उठीं एक्ट्रेस; सुनाई खरीखोटी

Sridevi: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था. अभिनेत्री फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं. एक बार उन्हें जाने-माने निर्माता ने जब प्रपोज किया, तो अभिनेत्री आगबबूला हो गई थीं. जानिए इस दिलचस्प कहानी को. 

Last Updated: April 7, 2026 | 4:20 PM IST
Sridevi and boney kapoor - Photo Gallery
1/8

श्रीदेवी की प्रेम कहानी ने खींचा ध्यान

अभिनेत्री श्रीदेवी ने 1996 में निर्माता बोनी कपूर से शादी की और उनकी दो बेटियां हैं, जाह्नवी और खुशी कपूर. दोनों की प्रेम कहानी ने सामाजिक मानदंडों को पार कर दिया था.

Sridevi and boney kapoor - Photo Gallery
2/8

जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी को किया प्रपोज

फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने बताया था कि जब उन्होंने श्रीदेवी से अपने प्यार का इजहार किया था. तो एक्ट्रेस गुस्से में आ गई थीं.

sridevi - Photo Gallery
3/8

8 महीने तक नहीं की बात

उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस इतने गुस्से में थीं कि निर्माता बोनी कपूर से करीब छह से आठ महीने तक बात करना बंद कर दिया था.

Sridevi - Photo Gallery
4/8

मां की बीमारी में बोनी कपूर ने की सहायता

1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद बोनी ने जब श्रीदेवी को अपने घर में शरण दी, तब हालात बदल गए. समय के साथ, उनके रिश्ते में सुधार आने लगा. बाद में, 1995 में श्रीदेवी की मां बीमार पड़ गईं और बोनी कपूर ने इस मुश्किल समय में उनका साथ दिया.

Sridevi and boney kapoor - Photo Gallery
5/8

धीरे-धीरे होने लगा प्यार

इसके बाद दोनों का रिश्ता और भी मजबूत हो गया. फिर धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया.

Boney kapoor - Photo Gallery
6/8

श्रीदेवी हुईं प्रेग्नेंट

1996 में श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो गईं. इसके बाद निर्माता बोनी कपूर ने आखिरकार अपनी पहली पत्नी मोना कपूर से अलग होने का फैसला किया. हालांकि, उन्होंने कभी भी औपचारिक रूप से मोना को तलाक नहीं दिया.

Sridevi - Photo Gallery
7/8

फिर की शादी

श्रीदेवी और बोनी कपूर ने जून 1996 में शादी की, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को अगले साल ही सार्वजनिक किया.

sridevi family - Photo Gallery
8/8

श्रीदेवी के हैं दो बच्चे

अभिनेत्री ने 6 मार्च 1997 को अपनी पहली बेटी जाह्नवी को जन्म दिया. फिर 5 नवंबर 2000 को उनकी दूसरी बेटी खुशी का जन्म हुआ.

More News