Skin Health: स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी रखने के लिए रामबाण हैं ये 5 फूड्स! एक्सपर्ट्स से जानें फायदे
Boost Your Skin Health: क्या आप जानते हैं कि आप जो कुछ भी खाते हैं, उसका असर आपकी स्किन पर और बॉडी पर पड़ता है. स्किन क्वालिटी पर खाने का बहुत असर पड़ता है. छोटे-मोटे न्यूट्रिशनल बदलाव करके हम साफ और हेल्दी स्किन पाने की संभावना बढ़ा सकते हैं. इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन्स लगभग एक जैसा मत रखते हैं. इनका मानना है कि 25 साल की उम्र पूरी होने के बाद शरीर में कोलेजन कम बनता है. इसके कारण त्वचा ढीली और लटकती हुई दिखती है. कोलेजन को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खाने में कुछ चीजों को शामिल करना जरूरी है. ऐसा करने से चेहरे पर झुर्रियां, काले घेरे, झाइयां, दाग-धब्बे आदि कम होते हैं. आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में…
खट्टे फलों को खाने में करें शामिल
चेहरे पर कसावट लाने, झुर्रियों को दूर रखने और पूरी त्वचा को दुरुस्त रखने के लिए खाने में खट्टे फलों को शामिल करना जरूरी है. आपको अपने खाने में सीजन वाले फलों के साथ ही अंगूर, संतरे, मोसम्मी और नींबू जैसे फलों को शामिल करना चाहिए. इन फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है. इससे शरीर में कोलेजन बूस्ट होता है और स्किन ग्लोइंग बनती है.
ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाना
ओमेगा 3 फैटी एसिड त्वचा की नमी को बरकरार रखता है और चेहरे को कोमलता और चमक देते हैं. साथ ही चेहरे पर होने वाली सूजन को कंट्रोल करता है. कोलेजन बनाने और झुर्रियों को दूर रखने में मददगार होता है. इसके लिए आपको अपने खाने में सेल्मैन फिश और अखरोट शामिल करने चाहिए.
नट्स को करें शामिल
आपको अपनी डाइट में काजू, बादाम, छुहारे, पिस्ता और मखाने जैसे नट्स शामिल करने चाहिए. ये ड्राई फ्रूट्स विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो त्वचा के लिए जरूरी हैं. इन्हें खाने से चेहरे पर ग्लो रहता है और स्किन अंदर से हाइड्रेट होती है. इसके अलावा आपको अपनी डाइट में कद्दू के बीज, अलसी के बीज, चिया सीड्स आदि भी शामिल करने चाहिए.
डेयरी प्रोडक्ट्स को करें शामिल
आपको अपने खाने में कोलेजन बूस्टिंग फूड शामिल करने चाहिए. इससे शरीर को प्रोटीन मिलेगा और कोलेजन बढ़ाने में मदद मिलेगी. इससे त्वचा टाइट होगी और चेहरे पर निखार आएगा. इसके लिए आपको खाने में दूध, दही, पनीर, घी अंडा और पालक जैसी चीजें शामिल करनी चाहिए.
न्यूट्रिशन फूड्स को खाने में करें शामिल
आपको स्किन को दुरुस्त रखने के लिए अपने खाने में विटामिन ए, सी और ई से भरपूर खाना शामिल करना चाहिए. इसके लिए आपको अपने खाने में पालक, गाजर, टमाटर, एवोकाडो, कीवी और शकरकंद जैसी चीजें शामिल करनी चाहिए. इन चीजों में विटामिन होती हैं, जिससे त्वचा पर निखार आता है.
पानी और जूस पीना भी बेहद जरूरी
अगर आप अपनी त्वचा को ठीक और दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो आपको अपनी स्किन हाइड्रेट रखने की काफी जरूरत है. इसके लिए आपको ज्यादा पानी पीना चाहिए. साथ ही कोशिश करनी चाहिए कि आप रोजाना कम से कम एक गिलास जूस जरूर पिएं.