Mona Singh: टीवी की जस्सी से लेकर पर्दे पर सनी देओल की पत्नी तक, जानिए मोना सिंह ने बॉलीवुड की किस सोच पर उठाए सवाल
Mona Singh Career: अभिनेत्री मोना सिंह इन दिनों ‘बॉर्डर 2’ फिल्म से छाई हुई हैं. इस फिल्म में उन्होंने सनी देओल की पत्नी की भूमिका अदा की है. एक्ट्रेस टीवी की दुनिया का जाना पहचाना नाम हैं. वो जस्सी के किरदार से दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुईं और घर-घर में प्रसद्ध हो गईं. हाल ही में वो अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में आईं, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को लेकर बड़ी बात कही. एक नजर डालते हैं अभिनेत्री के करियर के बारे में.
मोना सिंह ने जस्सी के किरदार से हुई चर्चित
मोना सिंह का जन्म 8 अक्टूबर 1981 को चंडीगढ़ में एक सिख परिवार में हुआ था. अभिनेत्री ने टेलीविजन की दुनिया में पॉपुलर धारावाहिक 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से कदम रखा. इसमें एक्ट्रेस ने जसमीत वालिया उर्फ जस्सी की भूमिका निभाई थी. उनके दमदार अभिनय ने जस्सी को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया.
रियलिटी शोज में भी आईं नजर
साल 2006 में मोना सिंह ने रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 1' में भाग लिया और विजेता बनीं. इसके अलावा उन्होंने 2007 में 'फेमिना मिस इंडिया' और 'झलक दिखला जा 2' की मेजबानी की.
बॉलीवुड में रखा कदम
अभिनेत्री के करियर की शानदार शुरुआत के कारण वो सबकी नजरों में छा गईं. इसी का परिणाम रहा कि साल 2009 में उन्हें बॉलीवुड में मौका मिला. उनकी पहली फिल्म '3 इडियट्स' थी, जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में थे. मोना सिंह की पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया.
ओटीटी में भी किया कमाल
मोना सिंह ने ओटीटी पर भी अपना जलवा बिखेरने का काम किया है. उन्होंने 'कहने को हमसफर हैं', 'मेड इन हेवन' और 'काला पानी' जैसे शो से दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीतने का काम किया है.
मोना सिंह की पर्सनल लाइफ
मोना सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उनके पति का नाम श्याम गोपालन उर्फ श्याम राजागोपालन है. अभिनेत्री ने 27 दिसंबर 2019 को शादी की थी. एक्ट्रेस के पति एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं. रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री ने पहली शादी सतरुपा से की थी.
मोना सिंह ने महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात
पीटीआई को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया, 'सिर्फ इसी इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए एक समय सीमा तय कर दी जाती है और यह बहुत दुखद है. जहां 60 साल के पुरुष अभी भी रोमांटिक मुख्य भूमिकाएं निभा सकते हैं, वहीं महिलाएं नहीं. लेकिन मुझे इसकी कभी परवाह नहीं रही क्योंकि मैं वैसी बनना ही नहीं चाहती थी.'
इन फिल्मों से बनाई पहचान
मोना सिंह को इन फिल्मों की वजह से भी जाना जाता है. उन्होंने 'लाल सिंह चड्ढा', 'मुंज्या', 'जेड प्लस', 'अमावस्या' जैसी फिल्मों से खास पहचान बनाई.