Live
Search
  • Home>
  • Photos»
  • BOX Office Collection: 20 करोड़ के पार पहुंची ‘द केरल स्टोरी 2’, होपर्स और द ब्राइड ने किया लाखों में कारोबार

BOX Office Collection: 20 करोड़ के पार पहुंची ‘द केरल स्टोरी 2’, होपर्स और द ब्राइड ने किया लाखों में कारोबार

Box Office Collection: 06 मार्च 2026 को हॉलीवुड फिल्म द ब्राइड और होपर्स रिलीज हुई. पहले दिन द ब्राइड ने भारत में 25 लाख रुपये का कारोबार किया. वहीं द होपर्स ने 55 लाख का कारोबार किया. द केरल स्टोरी 2 भी 20 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है. वहीं सलमान खान की 2003 में रिलीज हुई फिल्म तेरे नाम को दोबारा रिलीज किया गया है. इस फिल्म ने भी 1.2 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. तापसी पन्नू स्टारर फिल्म अस्सी भले ही फ्लॉप हो गई है लेकिन अभी भी फिल्म कमाई कर रही है. फिल्म ने शुक्रवार तक कुल 9 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है. वहीं मर्दानी 3 ने भारत में 46.2 करोड़ रुपये का कारोबार पूरा कर लिया है.

Last Updated: March 7, 2026 | 1:42 PM IST
Hopper BO Collection - Photo Gallery
1/7

होपर्स का पहले दिन का कारोबार

एनिमेटेड साइंस फिक्शन कॉमेडी फिल्म हॉपर्स को 06 मार्च 2026 को रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म को बनाने में 1378 करोड़ रुपये का बजट लगा. वहीं इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही भारत में 55 लाख रुपये का कारोबार किया.

The Bride BO Collection - Photo Gallery
2/7

द ब्राइड का कारोबार

मैगी गिलेनहाल द्वारा लिखित और निर्देशित द ब्राइड एक अमेरिकी गॉथिक रोमांस फिल्म है. इस फिल्म में जेसी बकले और क्रिश्चियन बेल के साथ ही पीटर सार्सगार्ड, जेक गिलेनहाल, एनेट बेनिंग और पेनेलोप क्रूज नजर आए. इस फिल्म ने भारत में पहले दिन 25 लाख का कारोबार किया है.

The Kerala Story 2 BO Collection - Photo Gallery
3/7

द केरल स्टोरी 2

पहले पार्ट की तुलना में इसका दूसरा पार्ट यानी द केरल स्टोरी 2 भले ही अच्छा कारोबार नहीं कर पा रही है लेकिन फिर भी अच्छा कलेक्शन कर रही है. 28 फरवरी को रिलीज हुई द केरल स्टोरी 2 बनाने में लगभग 28 करोड़ का खर्च लगा. वहीं फिल्म अब तक भारत में कुल 20.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है.

O Romeo BO Collection - Photo Gallery
4/7

ओ रोमियो

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ रोमियो वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है. वहीं देश में अब तक फिल्म ने 62.5 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

Tere naam BO Collection - Photo Gallery
5/7

तेरे नाम

सलमान खान की दोबारा रिलीज हुई फिल्म तेरे नाम को बनाने में 10 करोड़ रुपये काखर्च आया. फिल्म ने अब तक 1.2 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

Assi BO Collection - Photo Gallery
6/7

अस्सी

तापसी पन्नू स्टारर अस्सी फ्ललॉप हो गई है. फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई. फिल्म को बनाने में 40 करोड़ रुपये का खर्च आया. वहीं फिल्म अब तक कुल 9 करोड़ रुपये का कारोबार ही कर पाई है.

Mardaani 3 BO Collection - Photo Gallery
7/7

मर्दानी 3

मर्दानी 3 को बनाने में मेकर्स को 60 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े. फिल्म की कमाई को एवरेज कहा गया है. फिल्म ने देश में 46.2 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

More News