‘मैकुलम सिर्फ बीयर पीने वालों को…’ बेन स्टोक्स का कोच पर आरोप, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने किया रिएक्ट
एशेज हार के बाद बेन स्टोक्स ने ईसीबी को रिपोर्ट दी थी, जिसमें यह कहा गया था कि कोच मैकुलम ऐसे खिलाड़ियों को पसंद करते हैं जो आराम के लिए बीयर पीना, वेपिंग करना और गोल्फ खेलना पसंद करते हैं.हालांकि, इन रिपोर्ट्स के बाद भी ईसीबी ने ब्रैंडन मैकुलम को नहीं हटाने का फैसला किया है. मैकुलम ने भी अपनी गलतियां सुधार ली है.
द एशेज में इंग्लैंड का प्रदर्शन
ब्रैंडन मैकुलम अब इंग्लैंड के हेड कोच के रूप में सभी फॉर्मेट में बने रहने वाले हैं. इसकी आधिकारिक घोषणा सोमवार 23 मार्च को इंग्लैंड एव वेल्स क्रिकेट बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होने की उम्मीद है. हालांकि, उनके बने रहने की खबर के बीच टीम के ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं. द एशेज 2025–26 के दौरान रिपोर्ट्स के अनुसार इंग्लैंड के खिलाड़ी ज्यादा शराब पी रहे थे और कई बार कैसीनो भी गए.
पूर्व क्रिकेटर्स की आलोचना
पूर्व खिलाड़ियों जैसे माइकल वॉन और इयान बाथम ने टीम की तैयारी की आलोचना की थी. इस सीरीज में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4–1 से हार मिली. यह भी खबर आई कि कोच मैकुलम और कप्तान बेन स्टोक्स के बीच कई मुद्दों पर मतभेद थे.
हैरी ब्रूक का बाउंसर से झगड़ा
सीरीज के बाद एक और विवाद सामने आया. व्हाइट-बॉल कप्तान हैरी ब्रूक का न्यूजीलैंड दौरे के दौरान एक नाइटक्लब के बाउंसर के साथ झगड़ा हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैकुलम ऐसे खिलाड़ियों को पसंद करते हैं जो आराम के लिए बीयर पीना, वेपिंग करना और गोल्फ खेलना पसंद करते हैं.
बेन डकेट नशे में दिखे थे
लेकिन एशेज के दौरान यही चीज बड़ी चिंता बन गई, क्योंकि टीम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा. कुछ खिलाड़ियों को लगा कि टीम में गंभीरता की कमी थी, जिसकी वजह से वे सीरीज नहीं जीत पाए थे. सीरीज के दौरान, ब्रिस्बेन में दूसरा टेस्ट हारने के बाद टीम नोसा घूमने गई थी. इस फैसले की कई पूर्व खिलाड़ियों ने आलोचना की. मामला और बिगड़ गया जब एक वीडियो सामने आया, जिसमें ओपनर बेन डकेट नशे में दिखे.
ईसीबी के नियम
खराब प्रदर्शन के बाद ECB ने सख्त नियम लागू किए. खिलाड़ियों को कहा गया कि वह सार्वजनिक जगहों पर शराब न पिएं, सोशल मीडिया पर शराब से जुड़ी पोस्ट न करें, रात 9 बजे के बाद अपनी लोकेशन टीम मैनेजमेंट को बताएं, ये नियम श्रीलंका सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप के दौरान साफ तौर पर बताए गए थे.
स्टोक्स ने मैकुलम पर लगाया इल्जाम
एशेज हार के बाद स्टोक्स ने एक रिपोर्ट दी जिसमें हार के कारण बताए गए. उन्होंने मैकुलम और टीम मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहराया. रिपोर्ट्स के अनुसार, रिव्यू के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए. यह रिव्यू सिडनी टेस्ट खत्म होने के बाद ECB ने शुरू किया था.
ECB ने मैकुलम को नहीं हटाया
इन सब समस्याओं के बावजूद ECB ने मैकुलम को नहीं हटाया. इसका एक बड़ा कारण खर्च भी है. उनके कॉन्ट्रैक्ट में अभी 18 महीने बाकी हैं और उन्हें हटाना महंगा पड़ता. हालांकि, मैकुलम ने अपनी गलतियां स्वीकार कर ली हैं.